IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. हालांकि 10 ओवर तक इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाया और बिना कोई विकेट गंवाए स्कोरबोर्ड पर 50 से अधिक रन बनाए. फील्डिंग के दौरान शुभमन गिल और गुरनूर बरार के बीच बड़ा हादसा टल गया. दोनों खिलाड़ियों की एक गलती भारी पड़ सकती थी.
क्या है मामला?
17वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे. ऐसे में जोस बटलर ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन बल्ले और गेंद का सही संपर्क नहीं हो पाया. ऐसे में गेंद हवा में चली गई. इस दौरान मिड ऑफ पर शुभमन गिल फील्डिंग कर रहे थे, और बरार मिड ऑन की दिशा में फील्डिंग कर रहे थे. तभी बरार ने कैच लेने के लिए कॉल किया.
लेकिन गिल सुन नहीं पाए. दोनों खिलाड़ी आपस में टकरा गए. लेकिन अच्छी बात ये रही कि बरार ने कैच लपक लिया और दोनों खिलाड़ी को किसी भी तरह की चोट नहीं लगी. मैदान पर बड़ा हादसा होने से टल गया. आमतौर पर जब खिलाड़ी एक दूसरे से टकराते हैं तो गंभीर चोट लगती है. इसके बाद गिल और बरार हंसने लगे. वहीं दूसरी ओर विराट कोहली भी हंसते हुए दिखाई दिए. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के बाद बदल जाएगा टीम इंडिया का मैनेजमेंट!
17 ओवर में ही इंग्लैंड ने खो दिए थे 5 विकेट
17 ओवर में ही इंग्लैंड ने अपने 5 मुख्य बल्लेबाजों को गंवा दिया था. हालांकि 12.1 ओवर तक इंग्लैंड को एक भी झटका नहीं लगा था. सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैकब बेथेल ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई थी. डकेट ने 43 रन बनाए थे, जबकि बेथेल ने 14 रनों का योगदान दिया था. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने कसी हुई गेंदबाजी की थी.
ये भी पढ़ें: भारत के बांग्लादेश दौरे पर आया बड़ा अपडेट, जल्द हो सकता है अहम ऐलान
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
1 hr agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines