भारत के बांग्लादेश दौरे पर आया बड़ा अपडेट, जल्द हो सकता है अहम ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच आईपीएल 2026 से पहले विवाद बढ़ गया था. लेकिन अब भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा कर सकती है.

Cricket News - 2026-07-14T171802.164
1 / 6

आईपीएल 2026 से पहले भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद बढ़ गया था. मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से निकाले जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड नाराज हो गया था. इसके बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं भेजा था. ऐसे में भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते खट्टे हो गए थे. Photo Source: X

विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ी थी टेंशन

भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ी थी टेंशन2 / 6

लेकिन अब भारत के बांग्लादेश दौरे पर बड़ा अपडेट सामने आया है. बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच बढ़ी टेंशन से कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करने से परहेज करेगी. Photo Source: X

विज्ञापन

सामने आया बड़ा अपडेट

सामने आया बड़ा अपडेट3 / 6

लेकिन अब बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि भारतीय टीम सितंबर में बांग्लादेश का दौरा कर सकती है. हालांकि सितंबर में भारतीय टीम को घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है. Photo Source: X

अफगानिस्तान सीरीज का बदल सकता है समय

अफगानिस्तान सीरीज का बदल सकता है समय4 / 6

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच 17 सितंबर से शुरू होने वाली सीरीज को आगे बढ़ाया जा सकता है और भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर जा सकती है. Photo Source: X

विज्ञापन

अधिकारी ने क्या कहा?

अधिकारी ने क्या कहा?5 / 6

बीसीबी के एक अधिकारी ने कहा "हमें दौरे को लेकर उम्मीद है. बीसीसीआई से अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने यह भी नहीं कहा है कि वे नहीं आ रहे हैं. इसलिए हम बीसीसीआई से जल्द ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद कर रहे हैं." Photo Source: X

बीसीबी अध्यक्ष ने क्या कहा?

बीसीबी अध्यक्ष ने क्या कहा?6 / 6

इसके अलावा बीसीबी के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने बताया "इस साल के अंत में भारत के खिलाफ एक सीरीज निर्धारित है. मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत आकर सीरीज खेलेगा. यह एक ऐसी द्विपक्षीय सीरीज है जिसे बांग्लादेश के लोग देखना बहुत पसंद करते हैं. बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ पिछली सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था." Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन