IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के बाद बदल जाएगा टीम इंडिया का मैनेजमेंट! गंभीर के खास ने लिया बड़ा फैसला 

IND vs ENG: टीम इंडिया मौजूदा समय में बुरे दौर से गुजर रही है. जिसके कारण ही खिलाड़ियों के साथ ही साथ कोचिंग स्टाफ भी दबाव में नजर आ रहा है. एक-दो सीरीज हारने के साथ ही दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. वहीं दबाव मौजूदा समय में कोचिंग स्टाफ पर नजर आ रहा है.

team india coaching staff

Pic Credit- AI Generated

विज्ञापन

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है. खिलाड़ियों में हो रहे बदलाव की लहर अब कोचिंग स्टाफ तक पहुंच गई है. जिसके कारण ही अब गौतम गंभीर की टीम में भी बदलाव की बात शुरू हो गई है. जिसका असर जल्द ही भारतीय टीम मैनेजमेंट पर भी पड़ सकता है. इंग्लैंड दौरे के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हेड कोच गौतम गंभीर के खास ने टीम को छोड़ने का मन बना लिया है. 

टीम इंडिया का बदल सकता है कोचिंग स्टाफ 

क्रिकबज की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने अब टीम इंडिया को छोड़ने का मन लिया है. उन्होंने इसके बारे में हेड कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई को बता दिया है. वो इंग्लैंड दौरे के बाद टीम का साथ छोड़ना चाहते हैं. हालांकि अभी तक इसके बारे में बीसीसीआई और गौतम गंभीर ने कोई फैसला नहीं लिया है. गंभीर के साथ रयान टेन डोएशेट ने केकेआर में भी काम किया था. जिसके कारण ही उन्होंने साल 2024 में जब टीम इंडिया की जिम्मेदारी संभाली, तो रयान टेन डोएशेट को भी टीम के साथ जोड़ा था. जिसके बाद वो लगातार टीम के साथ काम कर रहे हैं. हालांकि गौतम गंभीर की टीम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इससे पहले अभिषेक नायर ने भी टीम का साथ छोड़ा था. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ जोस बटलर का नाम, ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे खिलाड़ी

गौतम गंभीर का कोचिंग स्टाफ पूरी तरह से बदला 

 रयान टेन डोएशेट के साथ ही गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल के भी छोड़ने की चर्चा चल रही है. हालांकि इसके बारे में अभी तक सभी ने चुप्पी साथ रखा है. हाल में ही फील्डिंग टी दिलीप के भी टीम को छोड़ने की खबर चर्चा में थी. ऐसे में जल्द ही गंभीर का पूरा कोचिंग स्टाफ बदल सकता है. बीसीसीआई के दबाव के कारण ही बल्लेबाजी कोच के रूप में सितांशु कोटक और स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में साईराज बहुतुले की एंट्री साल 2026 में हुई है. ये दोनों ही पहले गौतम गंभीर की मुख्य टीम का हिस्सा नहीं थे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ