Shubman Gill Creates History: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश की वजह से मुकाबला 26 ओवर का कर दिया गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 136 रन ही बना सकी. भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप रहे. फ्लॉप होने वाले खिलाड़ियों में शुभमन गिल भी रहे. उन्होंने 10 रनों की पारी खेली. हालांकि इसके बावजूद भारतीय कप्तान ने इतिहास रच दिया और एमस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया.
शुभमन गिल ने रचा इतिहास
शुभमन गिल ने एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और वह अब भारत के लिए तीनों फॉर्मेंट में कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं. 26 साल और 41 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए गिल ने धोनी को पीछे छोड़ दिया. धोनी ने 26 साल और 279 दिन की उम्र में तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की थी. पर्थ की सरजमीं पर उतरते ही गिल ने बड़ा धमाका कर दिया. वहीं वीरेंद्र सहवाग ने 28 साल और 43 दिन में भारत के लिए तीनों प्रारूप में कप्तानी की थी.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: कोहली-रोहित ने तोड़ी उम्मीदें! कप्तान गिल ने भी कटाई नाक, पर्थ में भारत का टॉप ऑर्डर शर्मसार
फेल हुए रोहित-विराट
लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली इस मैच में फ्लॉप हो गए. लगभग 7 महीने जब दोनों खिलाड़ी क्रीज पर उतरे थे तो उम्मीद जताई जा रही थी कि रोहित और विराट अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. रोहित 14 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली 8 गेंदों में 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके अलावा शुभमन गिल ने 10 गेंदों में 10 रन बनाए. मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर 11 और अक्षर पटेल ने 38 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली. वहीं केएल राहुल ने 31 गेंदों में 38 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बारिश ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल! पर्थ में अब मुश्किल में फंसी शुभमन गिल की टोली
संबंधित खबरें
भारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
16 mins agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
2 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
3 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
4 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
4 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines