IND vs ENG: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, एशिया के नए किंग बन गए कप्तान साहब

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने अर्धशतक जमा दिया है। वह अब एशिया के नए किंग बन गए हैं।

Cricket New (2)
विज्ञापन

Shubman Gill: शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी से महफिल लूटी है। मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद शुभमन ने शानदार वापसी की और दूसरी पारी में अर्धशतक जमा दिया। उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। वह बड़ा कारनामा करने वाले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

शुभमन गिल ने रच दिया इतिहास

शुभमन गिल, अब इंग्लैंड की सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। भारत तो दूर वह इंग्लैंड की सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। गिल का बल्ला शानदार लय में है। वह लगभग सभी मैच में अपनी बल्लेबाजी के दमपर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक गिल इस सीरीज में 97.71 की औसत के साथ 684 रन बना चुके हैं। वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। खबर लिखे जाने तक वह 136 गेंदों में 68 रनों की पारी खेलकर नाबाद हैं। उन्होंने अब तक 9 चौके भी अपने नाम किए हैं।

गिल ने इस सीरीज में खेली सबसे ज्यादा गेंदें

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल सबसे ज्यादा गेंदें खेल चुके हैं। शुभमन अब 1 हजार से ज्यादा गेंदें खेल चुके हैं। दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 939 गेंदें खेली हैं। इसके अलावा 747 गेंदें जो रूट ने खेली हैं। वहीं 662 गेंदें रवींद्र जडेजा ने खेली हैं। पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत हैं, जो अब तक इस सीरीज में 617 गेंदें खेल चुके हैं।

विज्ञापन

भारत इंग्लैंड मौजूदा टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले खिलाड़ी

शुभमन गिल – 1,000* गेंद

विज्ञापन

केएल राहुल – 939* गेंद

जो रूट – 747 गेंद

विज्ञापन

रविंद्र जडेजा – 662 गेंद

ऋषभ पंत – 617 गेंद

विज्ञापन

बेन स्टोक्स – 581 गेंद

जेमी स्मिथ – 502 गेंद

विज्ञापन

ऑली पोप – 445 गेंद

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ