हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गावस्कर-कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर शुभमन गिल, कोलकाता में इतिहास रचने का मौका

Shubman Gill: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा. इस सीरीज में शुभमन गिल के पास विराट कोहली और सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है. गिल दोनों दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच सकते हैं. गिल शानदार फॉर्म में हैं. ऐसे में उनके लिए ये काम करना मुश्किल नहीं होने वाला है.

विज्ञापन

Shubman Gill: भारतीय टीम 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है. कोलकाता में शुभमन गिल एक नहीं बल्कि 2 रिकॉर्ड को ध्वस्त कर अपने नाम कर सकते हैं. भारतीय कप्तान के पास विराट कोहली और सुनील गावस्कर का कीर्तिमान तोड़ इतिहास रचने का सुनहरा मौका है.

गावस्कर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर गिल

गिल जब से भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान बने हैं, उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता है. वह अब टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने वाले भारतीय कप्तान बनने की दहलीज पर खड़े हैं. वह 7 टेस्ट मैचों की 13 पारियों में 78.83 के शानदार औसत से 946 रन बना चुके हैं. ऐसे में अगर कोलकाता में होने वाले पहले टेस्ट मैच में गिल 54 रन बना देते हैं, तो वह सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. गावस्कर ने 15 टेस्ट पारियों में 1 हजार रन पूरे किए थे.

कोहली के रिकॉर्ड पर संकट के बादल

इसके अलावा शुभमन गिल विराट कोहली का एक और रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. दरअसल गिल एक कैलेंडर ईयर में बतौर भारतीय कप्तान टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. फिलहाल वह विराट कोहली की बराबरी पर खड़े हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान टेस्ट में साल 2017 में 5 और साल 2018 में 5 शतक अपने नाम किए थे. कोलकाता टेस्ट मैच में अगर गिल एक शतक बना देते हैं, तो वह कोहली के भी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बाबर आजम ने चुनी वर्ल्ड की बेस्ट T20 प्लेइंग 11, विराट-बुमराह को नहीं दी जगह, सिर्फ इन 2 पाकिस्तानियों को चुना  

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान

विराट कोहली – 5 शतक (2017)

विज्ञापन

विराट कोहली – 5 शतक (2018)

शुभमन गिल – 5 शतक (2025)

विज्ञापन

विराट कोहली – 4 शतक (2016)

सचिन तेंदुलकर – 4 शतक (1997)

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले बदल सकता है RCB का होम ग्राउंड? इस स्टेडियम ने किंग कोहली की टीम को दिया ऑफर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola