बाबर आजम ने चुनी वर्ल्ड की बेस्ट T20 प्लेइंग 11, विराट-बुमराह को नहीं दी जगह, सिर्फ इन 2 पाकिस्तानियों को चुना  

Babar Azam: बल्ले के साथ लगातार फेल हो रहे पाकिस्तान के सुपरस्टार बल्लेबाज बाबर आजम हमेशा चर्चा में रहते हैं. मौजूदा समय में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने वर्ल्ड की सर्वश्रेष्ठ टी20 प्लेइंग 11 चुनी है. इस टीम में बाबर ने दिग्गज विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को मौका नहीं दिया है. वहीं सिर्फ 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को ही प्लेइंग 11 में जगह दी है.

Babar Azam and Virat Kohli

Babar Azam and Virat Kohli

Babar Azam: पाकिस्तान के सुपरस्टार बल्लेबाज बाबर आजम मौजूदा समय में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. ऐसे में उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है. इसी बीच बाबर का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो वर्ल्ड की सर्वश्रेष्ठ टी20 प्लेइंग 11 चुनते हुए नजर आ रहे हैं. बाबर ने अपनी इस टीम में भारतीय दिग्गज विराट कोहली को जगह नहीं दी है. इसके अलावा उन्होंने जसप्रीत बुमराह को भी इंग्रोर किया है. जबकि 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उन्होंने अपनी टीम में चुना है.  

विज्ञापन

इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को बाबर ने दिया मौका 

एक इंटरव्यू के दौरान बाबर आजम ने वर्ल्ड की सर्वश्रेष्ठ टी20 प्लेइंग 11 चुनी. जिसमें सलामी बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने रोहित शर्मा को चुना है. वहीं उनके साथी के तौर पर बाबर ने पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को मौका दिया है. नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए फखर जमान को चुना है. वहीं नंबर 4 पर भारतीय टीम के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को जगह दी है. वहीं नंबर 5 पर इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

फिनिशर के रूप में डेविड मिलर को चुना है. वहीं दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मार्को यानसन भी इस टीम में नजर आ रहे हैं. स्पिन गेंदबाजी की बागडोर बाबर ने अफगानिस्तान के राशिद खान को सौंपी है. वहीं तेज गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलियन सुपरस्टार मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस नजर आ रहे हैं. वहीं इंग्लिश तेज गेंदबाज मार्क वुड को भी बाबर ने चुना है. बाबर की टीम में सिर्फ 1 ही स्पिनर नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

यहां पर देखें बाबर आजम की वर्ल्ड की सर्वश्रेष्ठ टी20 प्लेइंग 11  

रोहित शर्मा, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, सूर्यकुमार यादव, जोस बटलर, डेविड मिलर, मार्को यानसन, राशिद खान, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मार्क वुड.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ