हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शुभमन गिल की ब्लड रिपोर्ट आई सामने, हार्दिक-पंत और सिराज पर भी आया बड़ा अपडेट

Shubman Gill: शुभमन गिल की तबीयत पर बड़ा अपडेट सामने आया है। कुछ दिन पहले वह बीमार हो गए थे।

विज्ञापन

Shubman Gill: शुभमन गिल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी के अलावा शानदार कप्तानी की थी। इसके बाद गिल को दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन की कप्तानी मिली थी। हालांकि इस टूर्नामेंट से ठीक पहले स्टार खिलाड़ी की तबीयत खराब हो गई थी। अब उनकी ब्लड रिपोर्ट पर बड़ी अपडेट सामने आई है। उनके अलावा हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

शुभमन गिल की तबीयत अब कैसी है?

इंग्लैंड दौरे पर गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसका इनाम भी उन्हें मिला और लंबे समय से टीम इंडिया की टी-20 टीम से दूर चल रहे गिल को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टी-20 टीम में शामिल कर लिया गया। लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल की ब्लड रिपोर्ट अब ठीक है, वह फिलहाल मोहाली में हैं और एशिया कप से पहले जल्द ही पूरी ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं। ये खबर टीम इंडिया के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। भारतीय मैनेजमेंट को उम्मीद है कि गिल एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्हें उपकप्तानी का भी जिम्मा मिला है।

हार्दिक,पंत और सिराज पर भी आया बड़ा अपडेट

वहीं एशिया कप 2025 को लेकर हार्दिक पांड्या भी खूब मेहनत कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो वह बड़ौदा में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत जल्द ही बीसीसीआई के Centre of Excellence जाएंगे। जहां पर दोनों खिलाड़ी फिटनेस और रिकवरी पर काम करेंगे।

विज्ञापन

शुभमन ने बनाए सबसे ज्यादा रन

शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों की 10 पारियों में 75.40 की औसत के साथ 754 रन बनाए थे। एशिया कप 2025 में भी गिल से शानदार बल्लेबाजी की उम्मीदें होंगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola