Shreyas Iyer: दुबई के मैदान पर श्रेयस अय्यर एक बार फिर टीम इंडिया के लिए मसीहा साबित हुए। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में श्रेयस ने मुश्किल हालातों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए जोरदार अर्धशतक जमाया। हालांकि, फिफ्टी जमाने के बावजूद अय्यर ना चाहते हुए भी शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा बैठे। कप्तान और उपकप्तान के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे अय्यर ने टीम इंडिया की लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी अंदाज में संभाला और अश्रर पटेल संग मिलकर 98 रन की साझेदारी निभाई।
अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए कुल 75 गेंदें खेलीं। 50 ओवर के फॉर्मेट में अय्यर के बल्ले से निकली यह सबसे धीमी फिफ्टी है। इससे पहले साल 2022 में श्रेयस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 74 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था। श्रेयस जब मैदान पर उतरे, तो भारतीय टीम ने अपने दो विकेट सिर्फ 22 के स्कोर पर गंवा दिए थे। स्कोर बोर्ड पर अभी 8 रन ही और लगे थे कि विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए।
30 के स्कोर पर 3 विकेट खोकर टीम इंडिया मुश्किल में थी। ऐसे में अय्यर ने मोर्चा संभाला और अक्षर पटेल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रन की पार्टनरशिप जमाई। अक्षर 61 गेंदों पर 42 रन बनाने के बाद आउट हुए। हालांकि, खबर लिखे जाने तक अय्यर अपनी फिफ्टी पूरी करके क्रीज पर बरकरार हैं।
गिल-रोहित और कोहली फ्लॉप
न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती दोनों ही मैचों में बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दिए शुभमन गिल सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 15 रन बनाकर चलते बने। पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोकने वाले किंग कोहली भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 11 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने। पॉइंट पर फील्डिंग करते हुए ग्लेन फिलिप्स ने कोहली का धांसू कैच लपका।
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines