Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL 2025: ICC ने श्रेयस अय्यर को दिया बड़ा सम्मान, खास लिस्ट में बनाई जगह

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर को आईसीसी की तरफ से मार्च महीने में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसी के साथ उन्होंने खास लिस्ट में जगह बना ली है।

Author
Edited By : Mohan Kumar Updated: Apr 15, 2025 13:13
Shreyas Iyer

Shreyas Iyer ICC Player Of The Month: भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को आईसीसी ने बड़ा सम्मान देते हुए मार्च महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। उन्होंने यहां न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और जैकब डफी को पछाड़कर यह सम्मान हासिल किया। अय्यर को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है, जहां उन्होंने पिछले महीने पाकिस्तान और दुबई में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में अय्यर के बल्ले से 243 रन निकले थे और वो भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। अपनी इस उपलब्धि के दम पर अय्यर ने खास लिस्ट में जगह बना ली है।

श्रेयस इसी के साथ एक से ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह भी एक से ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीत चुके हैं। बुमराह ने जहां दो बार यह अवॉर्ड जीता है, वहीं गिल ने सबसे ज्यादा तीन बार इस सम्मान को अपने नाम किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: LSG vs CSK: कप्तान ऋषभ पंत से हुई ये बड़ी गलती, हार के बाद अब उठ रहे सवाल

‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ बनने पर क्या बोले अय्यर?

‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ बनने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘मार्च महीने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुने जाने के बाद खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह सम्मान वास्तव में बेहद खास है। मैं इस पल को हमेशा संजोकर रखूंगा। बड़े मंच पर भारत की सफलता में योगदान देना हर क्रिकेटर का सपना होता है। मैं अपने साथी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के अटूट समर्थन और विश्वास का आभारी हूं।’

यह भी पढ़ें: IPL 2025 के बीच श्रेयस अय्यर के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मिला बड़ा तोहफा

First published on: Apr 15, 2025 01:04 PM

संबंधित खबरें