हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs MI: मुंबई का काल! अहमदाबाद में भी मचाता है खूब तबाही, कप्तान हार्दिक का सिरदर्द बनेगा यह बैटर

Shreyas Iyer PBKS vs MI: आरसीबी के खिलाफ मिली हार को भुलाकर पंजाब के किंग्स दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस से भिड़ेंगे।

विज्ञापन
Shreyas Iyer

Shreyas Iyer PBKS vs MI: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होनी है। मुंबई ने पिछले मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को हराया था। हालांकि, पंजाब का एक बल्लेबाज दूसरे क्वालिफायर में मुंबई के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है। एमआई के खिलाफ पंजाब के इस बैटर का रिकॉर्ड धांसू रहा है। 19 पारियों में पंजाब का बल्लेबाज मुंबई के खिलाफ 414 रन ठोक चुका है। एमाई की धज्जियां उड़ाने के साथ-साथ इस बैटर को अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम भी खूब रास आता है।

मुंबई के लिए सिरदर्द बनेगा यह बल्लेबाज

पंजाब किंग्स के जिस बल्लेबाज की हम बात कर रहे हैं, वो खुद कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। अय्यर को मुंबई का बॉलिंग अटैक खूब रास आता है। अय्यर बल्ला थामकर अब तक मुंबई के खिलाफ 19 बार मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान अय्यर के बल्ले से 414 रन निकले हैं। अय्यर एमआई के गेंदबाजों के खिलाफ दो फिफ्टी ठोक चुके हैं। मुंबई के लिए चिंता की बात यह है कि श्रेयस को अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भी खूब पसंद है। इस ग्राउंड पर अय्यर ने अब तक कुल 2 मैच खेले हैं। इन 2 पारियों में पंजाब के कप्तान ने 155 रन ठोके हैं। अहमदाबाद के मैदान पर श्रेयस का स्ट्राइक रेट 234 का रहा है। यह आंकड़े चीख-चीखकर बता रहे हैं कि अय्यर दूसरे क्वालिफायर में मुंबई के गेंदबाजों के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।

जमकर बोला है अय्यर का बल्ला

आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर बोला है। पंजाब किंग्स की जर्सी में अय्यर ने इस सीजन 15 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 46 की औसत और 170 के स्ट्राइक रेट से 516 रन निकले हैं। अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 5 फिफ्टी जमा चुके हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ अय्यर की कप्तानी भी इस साल एक नंबर रही है। श्रेयस ने अपनी अगुवाई में पंजाब किंग्स को 11 साल बाद प्लेऑफ का टिकट दिलाया है। हालांकि, टीम को पहले क्वालिफायर मैच में आरसीबी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola