Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का चैंपियन बनाया था, बावजूद इसके फ्रैंचाइजी ने अय्यर को आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं किया था। इसको लेकर केकेआर पर काफी सवाल भी उठे थे। उससे पहले श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2020 में अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाया था। वहीं अब केकेआर के साथ अपने रिश्ते को लेकर अय्यर बड़ा खुलासा करते हुए बातों ही बातों में केकेआर पर गंभीर आरोप लगाया है।
केकेआर पर श्रेयस अय्यर का बड़ा खुलासा
जीक्यू इंडिया से बातचीत करते हुए श्रेयस अय्यर ने बताया कि “एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर मैं बहुत कुछ देता हूं। पंजाब किंग्स ने मुझे कोच, मैनेजमेंट और खिलाड़ियों से पूरा सहयोग दिया, जिसकी मुझे जरूरत भी थी। जिससे मैं मैनेजमेंट की मीटिंग्स में बैठ पाया और मैदान के अंदर-बाहर फैसले ले पाया। वहीं केकेआर में मैं बातचीत का हिस्सा तो रहता था, लेकिन मैं पूरी तरह से इसमें शामिल नहीं था। मुझे इस पद तक पहुंचने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी है।”
ऑस्ट्रेलिया ए के साथ होने वाली वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया, जिसको लेकर अय्यर ने कहा “मैं केवल नियंत्रण में रह सकता हूं और अपने कौशल पर काम करता रहूंगा। जब मौका आएगा तो मैं उसको अच्छे से लूंगा।”
अय्यर ने पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रूपये में खरीदा था। जिसके बाद अय्यर आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। आईपीएल 2025 में अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ कमाल की कप्तानी भी की थी। जिसके चलते पंजाब किंग्स की टीम लंबे समय के बाद फाइनल तक पहुंची थी। इस सीजन अय्यर ने 600 से ज्यादा रन भी बनाए थे।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025 AFG vs HK: ऐसा रहेगा आज अबू धाबी की पिच का मिजाज, टॉस का होगा अहम रोल
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
19 mins ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
42 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
52 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines