Asia Cup 2025 AFG vs HK: ऐसा रहेगा आज अबू धाबी की पिच का मिजाज, टॉस का होगा अहम रोल

एशिया कप 2025 में आज पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में आज टॉस का अहम रोल होने वाला है।

Abu Dhabi pitch report

Abu Dhabi pitch report

Asia Cup 2025 AFG vs HK: एशिया कप 2025 की आज से शुरुआत होने जा रही है। टूर्नामेंट का आगाज अफगानिस्तान और हांगकांग के मैच के साथ होगा। दोनों टीमें जीत के साथ एशिया कप 2025 का आगाज करना चाहेंगी। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं आज अबू धाबी की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है हम इसकी जानकारी आपको देने वाले हैं।

विज्ञापन

पिच से किसे मिलेगी मदद?

रिपोर्ट के मुताबिक मैच की शुरुआत में अबू धाबी की पिच बल्लेबाजी के लिए थोड़ी अनुकूल रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच स्लो होती चली जाएगी। जिसपर रन बनाना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा। इस पिच पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलने वाली है, जिसके चलते अफगानिस्तान टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए रन बनाना यहां आसान नहीं होगा, ऐसे में टॉस का रोल काफी अहम हो जाता है। टॉस जीतने वाली टीम आज पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।

विज्ञापन

ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

अबू धाबी में अभी तक अफगानिस्तान ने कुल 16 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 11 मैचों में जीत और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ हांगकांग ने अबू धाबी में अभी तक 11 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को महज 3 मैचों में जीत मिल पाई है और 7 मैचों हांगकांग को हार का सामना करना पड़ा है।

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अभी तक 68 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 29 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 39 मैच जीते हैं। जीस टीम ने यहां टॉस जीता है उसको 35 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा इस स्टेडियम पर हाई स्कोर 225 रनों का रहा है। इसके अलावा सबसे कम स्कोर 84 रन का रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ