Shoaib Akhtar slams Babar Azam: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान ने बीच मुकाबला तो खत्म हो गया लेकिन पाकिस्तानी टीम की फजीहत अभी तक हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को ये हार बहुत चुभी है। इसी के चलते उन्होंने बाबर आजम से लेकर रिजवान तक को लेकर कई बड़ी बातें कह डाली। शोएब अख्तर ने तो बाबर को फर्जी तक बता दिया और कहा कि हमने अपने हीरो ही गलत चुन लिए हैं। शोएब पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर अपनी बात रखते रहते हैं लेकिन इससे पहले इस तरीके से उन्होंने कभी नहीं बोला था।
बाबर आजम पर भड़के अख्तर
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भारत से मिली हार से चलते बुरी तरह से गुस्से में नजर आए। उन्होंने इस हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर कहा, ‘आप बाबर की तुलना कोहली से कर रहे हैं? श्रेयस अय्यर से खुशदिल को और रोहित शर्मा को रिजवान से? पिछले 10 सालों से मैं इसके बारे में सुनता आ रहा हूं। टैलेंट कहां है? आप विकेट लेकर रन बनाकर स्टार बनते हो और मुझे यहां कोई टैलेंट दिखाई नहीं दे रहा है।’
बाबर आजम को बताया फर्जी!
शोएब अख्तर ने बाबर को इस दौरान फर्जी तक करार दे दिया। उन्होंने कहा हम बाबर की तुलना विराट कोहली से करते हैं। आप मुझे बताइए विराट का हीरो कौन है? सचिन तेंदुलकर जिसने क्रिकेट में 100 शतक जड़े हैं और विराट उनके हर रिकॉर्ड में उनका ही पीछा कर रहे हैं। सोच ही गलत है और आप शुरू से ही फर्जी थे। मैंने कई कप्तानों के साथ काम किया है, जिनका व्यक्तित्व दिन में 3 बार बदलता था।’
ये भी पढ़िए- IPL 2025: नए सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा ऐलान, टीम से जुड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
26 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
57 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप और रदरफोर्ड मचा रहे धमाल, वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines