ICC Womens T20 Rankings: भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान इंग्लैंड को धूल चटा दी और सीरीज 3-2 से अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। इस सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की, जिसका इनाम उन्हें आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में मिला। उनकी एंट्री टॉप 10 में हो गई है। उनके अलावा भारत और इंग्लैंड की खिलाड़ियों को भी बंपर फायदा हुआ है।
शेफाली वर्मा का कमाल
इंग्लैंड के खिलाफ शेफाली वर्मा का बल्ला बढ़चढ़ कर बोला। वह भारत की ओर से स्मृति मंधाना के बाद दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। शेफाली ने 5 मैचों में 158.56 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 176 रन बनाए। इस प्रदर्शन के बाद शेफाली को आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में बंपर फायदा हुआ। उनकी एंट्री टॉप 10 में हो गई है। उन्हें 4 पायदान का फायदा हुआ। वह 13वें स्थान से 9वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उनका रेटिंग अंक 655 है। वहीं टी-20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना 767 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। वह लगातार भारत के लिए शानदार खेल दिखा रही हैं। यही वजह है कि स्मृति टॉप-5 में बरकरार हैं।
अरुंधति रेड्डी और चार्ली डीन को भी फायदा
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में अरुंधति रेड्डी ने भी शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने सीरीज के दौरान 6 विकेट लिए। अरुंधति 4 स्थान की छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा वह टी-20 ऑलराउंडर रैंकिंग में भी 26 पायदान की छलांग लगाकर 80वें स्थान पर पहुंचने में कामयाब रहीं। वहीं इंग्लैंड की फिरकी गेंदबाज चार्ली डीन को भी तगड़ा फायदा हुआ। उन्होंने आखिरी मैच में 23 देकर 3 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी हासिल किया था। चार्ली आठ स्थानों की छलांग लगाकर नशरा संधू और जॉर्जिया वेयरहैम के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर आ गई हैं।
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
45 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
10 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines