Shardul Thakur: घरेलू क्रिकेट में शार्दुल ठाकुर अपनी काबिलियत का नमूना लगातार पेश कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ हैट्रिक लेने के बाद शार्दुल ने अब बल्ले से जमकर धमाल मचाया है। शार्दुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 84 रन की तेज तर्रार पारी खेली। शार्दुल ने अपनी इस पारी के दौरान 9 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के जमाए। भारतीय स्टार ऑलराउंडर ने विपक्षी टीम के गेंदबाजी अटैक से खूब खिलवाड़ किया और 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए महफिल लूटने में सफल रहे।
शार्दुल का बल्ले से धमाका
गेंदबाजी में अपना कमाल दिखाने के बाद शार्दुल ठाकुर अब बल्ले से महफिल लूट ले गए हैं। रणजी ट्रॉफी में मुंबई और मेघालय के बीच खेले जा रहे मुकाबले में शार्दुल ने ताबड़तोड़ पारी खेली। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर ने सिर्फ 42 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान शार्दुल ने फैन्स का भरपूर मनोरंजन किया। 84 रन की इनिंग में शार्दुल ने 9 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के जमाए। 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए शार्दुल ने मेघालय के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की।
गेंद से भी किया कमाल
बल्ले से शानदार पारी खेलने से पहले शार्दुल ने गेंद से भी कहर बरपाया। भारतीय ऑलराउंडर ने अपने 11 ओवर के स्पेल में 43 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपनी झोली में डाले। शार्दुल ने लगातार तीन गेंदों पर 3 विकेट चटकाते हुए हैट्रिक भी झटकी। शार्दुल की घातक गेंदबाजी के आगे मेघालय का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम सिर्फ 24.3 ओवर में 86 रन बनाकर ढेर हो गई।
खबर लिखे जाने तक मुंबई ने पहली पारी में 600 से ज्यादा रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। टीम की ओर सिद्धेश लाड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 145 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, कप्तान अजिंक्य रहाणे अपने शतक से महज चार रन से चूक गए और 96 रन बनाकर आउट हुए। आकाश आनंद ने भी शतकीय पारी खेली और वह 103 रन बनाकर आउट हुए।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
20 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
31 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
41 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines