हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG 2nd Test: शार्दुल ठाकुर के अलावा इस खिलाड़ी का पत्ता कटना लगभग तय! गिल-गंभीर लेंगे बड़ा फैसला?

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से 2 खिलाड़ियों का पत्ता भारतीय प्लेइंग इलेवन से कट सकता है।

विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत टीम इंडिया के लिए अच्छी नहीं रही। इंग्लिश टीम ने भारत को 5 विकेट से पहले टेस्ट मैच में हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। लीड्स की धरती टीम इंडिया को रास नहीं आई। क्योंकि भारत की ओर से इस मैच में 5 शतक लगे थे। इसके बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से खेला जाएगा। माना जा रहा है कि इस मैच में गौतम गंभीर शार्दुर ठाकुर के अलावा एक और स्टार खिलाड़ी का पत्ता साफ हो सकता है।

इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता कटना लगभग तय

दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव दिखना लगभग तय है। शार्दुल ठाकुर के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा भी प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने निराश प्रदर्शन किया था। शार्दुल ठाकुर को इसलिए प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था, ताकि वह बल्लेबाजी में गहराई दे सके। लेकिन बैटिंग तो दूर वह गेंदबाजी में भी खासा कमाल नहीं कर सके। पहली पारी में उन्होंने महज 6 ओवर किए और 38 रन खर्च कर डाले। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 10 ओवर गेंदबाजी की और 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

बैटिंग की बात करें तो वह दोनों ही पारियों में फ्लॉप साबित हुए। पहली पारी में उनके बल्ले से 1 और दूसरी पारी में 4 रन निकले। अब बात करते हैं प्रसिद्ध कृष्णा की, जिनसे बहुती उम्मीदें थीं। लेकिन दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने निराश कर दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने दिल खोलकर रन लुटाए और उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। वह टेस्ट की एक पारी में 20 या उससे अधिक ओवर गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। पहली पारी में कृष्णा ने 6.40 की इकोनॉमी रेट के साथ 20 ओवर में 128 रन खर्च किए थे। हालांकि उन्हें 3 विकेट भी मिले थे। वहीं दूसरी पारी में इस गेंदबाज ने 15 ओवर में 92 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। प्रसिद्ध शायद भूल गए थे कि वह वनडे नहीं टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola