हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां 'लॉर्ड' शार्दुल खड़े होते हैं... इस 'सिक्सर' को कैसे नजरअंदाज कर पाएंगे सिलेक्टर्स?

शार्दुल ठाकुर का रणजी ट्रॉफी में लगातार धांसू प्रदर्शन जारी है। हरियाणा के खिलाफ खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी शार्दुल ने गेंद से जमकर कहर बरपाया।

विज्ञापन
Shardul Thakur

Shardul Thakur Ranji Trophy: बड़ा मशहूर डायलॉग है, ‘जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां हम खड़े होते हैं।’ यह लाइनें टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पर पूरी तरह से फिट बैठती है। लॉर्ड शार्दुल की यह खासियत रही है कि वह बड़े मैचों और अहम मौके पर जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाते हैं। इस वजह से उन्हें ‘लॉर्ड’कहा जाता है। रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी शार्दुल ने अपनी उपयोगिता को एक बार फिर साबित करके दिखाया है। शार्दुल ने गेंद से कहर बरपाते हुए हरियाणा के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। रणजी में शार्दुल का लगातार धांसू प्रदर्शन जारी है।

लॉर्ड शार्दुल ने बरपाया कहर

हरियाणा के खिलाफ खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने गेंद से जमकर कहर बरपाया। शार्दुल ने अपने 18.5 ओवर के स्पेल में सिर्फ 58 रन खर्च करते हुए 6 विकेट अपनी झोली में डाले। शार्दुल के आगे हरियाणा का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

मामूली ही सही, लेकिन शार्दुल के घातक स्पेल के बूते मुंबई हरियाणा के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 15 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही। हालांकि, फर्स्ट इनिंग में शार्दुल बल्ले से खास कमाल नहीं दिखा सके थे और 15 रन बनाकर आउट हुए।

हैट्रिक भी ले चुके हैं शार्दुल

शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन मेघालय के खिलाफ खेले गए आखिरी मैच में भी जबरदस्त रहा था। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक को अपने नाम किया था। वह मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले महज पांचवें गेंदबाज बने थे। चार विकेट लेने के साथ-साथ शार्दुल का बल्ला भी पिछले मैच में जमकर बोला था और उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों पर 84 रन ठोक डाले थे। 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए स्टार ऑलराउंडर ने 9 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के जमाए थे।

कैसे नजरअंदाज करेंगे सिलेक्टर्स?

शार्दुल ठाकुर के लिए रणजी ट्रॉफी का यह सीजन अब तक कमाल का गुजरा है। गेंद और बल्ले दोनों से ही वह काफी उपयोगी रहे हैं। शार्दुल ने कई मैचों में मुंबई को मुश्किल हालातों से बाहर निकाला है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अपने प्रदर्शन से शार्दुल टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं। जून में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए शार्दुल को नजरअंदाज करना सिलेक्टर्स के लिए अब आसान नहीं होगा। सोशल मीडिया पर भी फैन्स का कहना है कि शार्दुल को इंग्लैंड टूर के लिए टीम में जगह मिलनी ही चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें