Shan Masood 2nd Fastest Century: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शान मसूद का बल्ला जमकर बोला। शान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जमाया। पाकिस्तान के कप्तान ने अपनी सेंचुरी को पूरा करने के लिए महज 102 गेंदों का सामना किया। शतक के साथ ही शान के नाम बड़ी उपलब्धि भी जुड़ गई है।
शान ने किया बड़ा कमाल
मुल्तान के मैदान पर शान शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों अटैक की जमकर खबर ली। शान ने 102 गेंदों पर बतौर कप्तान टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में पाकिस्तान की ओर से शान के बल्ले से यह निकला दूसरा सबसे तेज शतक है।
मेजबान टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड मिस्बाह उल हक के नाम है, जिन्होंने साल 2014 में महज 56 गेंदों पर शतक लगाया था। शान ने 177 गेंदों का सामना करते हुए 151 रन की यादगार पारी खेली। शान के बल्ले से 13 चौके और दो गगनचुंबी छक्के निकले। पाकिस्तान के कप्तान की पारी का अंत जैक लीच ने किया।
शफीक के साथ रिकॉर्ड पार्टनरशिप
पाकिस्तान के कप्तान को दूसरे छोर से सलामी बल्लेबाज अब्दुल शफीक का अच्छा साथ मिला। शफीक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए जोरदार शतक ठोका। दूसरे विकेट के लिए शफीक और मसूद ने 254 रन की पार्टनरशिप जमाई, जो पिछले 10 सालों में पाकिस्तान की ओर से किसी भी विकेट के लिए की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।
इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की तरफ से यह चौथी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। शफीक ने 184 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन की धांसू पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान सलामी बल्लेबाज ने 10 चौके और दो छक्के जमाए। इससे पहले पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सैम अयूब सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यह भी पढ़ें– World Cup में भारत कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल में? पाकिस्तान से जीत के बाद भी फंसा पेंच
संबंधित खबरें
20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 min ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
28 mins agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
51 mins agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
1 hr agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
3 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines