World Cup में भारत कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल में? पाकिस्तान से जीत के बाद भी फंसा पेंच

Women’s T20 World Cup 2024: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम टी-20 विश्व कप 2024 में हिस्सा ले रही है। हालांकि भारतीय टीम की राह सेमीफाइनल के लिए मुश्किल हो गई है।

Women's T20 World Cup 2024 See Team India qualification scenario here
विज्ञापन

Women’s T20 World Cup 2024: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम इन दिनों दुबई में आयोजित हो रही टी-20 विश्व कप 2024 में भाग ले रही है। भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड से की थी। लेकिन इस मैच में न्यूजीलैंड से भारत को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद भारत ने अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ 6 अक्टूबर को खेला था। इस मैच को भारतीय टीम ने जीता। बावजूद इसके भारतीय टीम का सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता कठिन लग रहा है।

भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें

भारत को ग्रुप A में रन रेट अच्छा करने के लिए 11 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लेना था। लेकिन भारतीय टीम इससे चूक गई। क्योंकि भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। भारत अगर ये मैच 11 ओवर में जीत जाता तो उसका रन रेट +0.084 हो जाता। भारत का ग्रुप A में अभी भी रन रेट खराब है। फिलहाल अंक तालिका में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान, भारत से ऊपर है।

विज्ञापन

भारतीय टीम को लीग चरण में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। भारत को दोनों ही मैच अच्छे रन रेट से जीतने होंगे, नहीं तो सेमीफाइनल तक का सफर पूरा नहीं हो पाएगा। अगर भारत अपना रन रेट नहीं सुधारता है तो उसे ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराने के बाद भी न्यूजीलैंड पर निर्भर रहना पड़ेगा। भारतीय टीम 9 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी, जबकि 13 अक्टूबर को भारत का सामना कंगारुओं से होना है।

ऐसा है अंक तालिका का हाल

महिला टी-20 विश्व कप 2024 में ग्रुप A में न्यूजीलैंड टीम फिलहाल 2अंक के साथ टॉप पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया भी 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान भी 2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भारत 2 अंक के साथ चौथे स्थान पर, जबकि श्रीलंका 0 अंक के साथ आखिर स्थान पर है। मौजूदा अंक तालिका का हाल देखते हुए न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ