हत्या मामले में शाकिब अल हसन पर बांग्लादेश क्रिकेट का बड़ा अपडेट, जानें प्रतिबंध लगेगा या नहीं

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश टीम के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर दंगो के दौरान एक युवक की हत्या का आरोप लगा है। जिसके बाद मृतक व्यक्ति के वकील ने शाकिब पर इंटरनेशनल क्रिकेट से प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। वहीं अब बीसीबी का बड़ा बयान सामने आया है।

Shakib Al Hasan

Shakib Al Hasan

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश की टीम फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच जीतकर बांग्लादेश की टीम सीरीज में 0-1 से आगे है। पहले मैच में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने शानदार प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बांग्लादेश में सेना का अधिकार होने के साथ दंगा भी शुरू हो गया था।

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक 5 अगस्त को हुए बांग्लादेश दंगे में एक युवक की हत्या कर दी गई थी, जिसमें क्रिकेटर शाकिब अल हसन का भी नाम सामने आया था। मृतक रफीफुल इस्लाम के वकीलों ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से शाकिब अल हसन को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से हटाने की अपील की थी। जिसपर अब बीसीबी का बड़ा फैसला सामने आया है।

विज्ञापन

खेलना जारी रखेंगे शाकिब अल हसन

दरअसल बांग्लादेश में चल रहे दंगो में 146 लोगों के साथ-साथ क्रिकेटर शाकिब अल हसन का भी नाम सामने आया था। जिसके बाद कोर्ट के एक वकील की तरफ से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को नोटिस भेजा गया। नोटिस में शाकिब अल हसन पर कार्रवाई करने और उनको इंटरनेशनल क्रिकेट से हटाने की बात कही गई थी। जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट की तरफ से कहा गया कि टीम फिलहाल रावलपिंडी में पाकिस्तान के साथ टेस्ट मैच खेल रही है, इस मैच के बाद शाकिब पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

वहीं अब बांग्लादेश क्रिकेट का फैसला भी सामने आ गया है। जिसके मुताबिक जब तक शाकिब अल हसन पर सभी आरोप साबित नहीं हो जाते हैं, तब ऑलराउंडर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलता रहेगा। बीसीबी अध्यक्ष फारुक अहमद के अनुसार बोर्ड को शाकिब को वापस देश लाने के लिए कानूनी नोटिस मिला था। लेकिन शाकिब अभी खेलना जारी रखेंगे। अभी सिर्फ एफआईआर दर्ज हुई, जब तक जांच होकर वो आरोपी साबित नहीं होता तब तक शाकिब खेलता रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ