बाबर आजम को क्यों किया गया पाकिस्तान की ODI टीम से बाहर? हेड कोच ने तोड़ी चुप्पी

Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह नहीं मिल पाई. बीते कुछ दिनों से उनके खराब प्रदर्शन के चलते मैनेजमेंट ये फैसला लिया होगा ऐसा सबको लगा रहा था लेकिन टीम के हेड कोच माइक हेसन ने ऐसा नहीं माना है. उन्होंने इसको लेकर क्या कहा यहां जानें

jacket (1) - 2026-03-10T105942.347

Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम का प्रदर्शन बीते कुछ समय से सवालों के घेरे में बना हुआ है. हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था, जिसके बाद से ही उनके ऊपर लगातार सवालों की बौछार हो रही थी. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के साथ होने वाली सीरीज से उनको बाहर कर दिया. मैनेजमेंट की तरफ से इस सीरीज में 6 खिलाड़ियों को पहली बार पाकिस्तान के वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है. पाकिस्तान के हेड कोच ने अब बाबर को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि उनको टीम से क्यों बाहर किया गया है. 

विज्ञापन

बाबर को क्यों किया गया टीम से बाहर

बाबर आजम को लेकर पूछे गए सवाल पर पाकिस्तान की टीम के हेड कोच माइक हेसन ने कहा, “मैं ये नहीं कह सकता कि किसी को ड्रॉप किया गया है. इस सीरीज को हम एक मौके की तरह देख रहे हैं. ऐसे में हम कुछ खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका दे रहे हैं. साहिबजादा फरहान ने टी20 इंटरनेशनल में कमाल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की वनडे टीम में अपनी जगह पक्की की है. इसी के साथ कुछ खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. सीरीज हमारे लिए आसान नहीं होगी.”

विज्ञापन

खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम

पाकिस्तान में एक समय पर बाबर आजम की तुलना बड़े-बड़े खिलाड़ियों से होने लगी थी लेकिन जब से उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है तब से वो उठ नहीं पाए हैं. टी20 क्रिकेट में खासतौर से उनका प्रदर्शन बेह ही खराब रहा है. टी20 विश्व कप में उन्होंने 120 से भी कम के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. पाक टीम के खराब प्रदर्शन की पाकिस्तान में जमकर आलोचना हुई और पीसीबी पर भी लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. 

बांग्लादेश दौरे पर पाकिस्तान का स्क्वॉड

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ