IPL 2026: गुजरात टाइटंस में शामिल हुआ ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज खिलाड़ी, इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े हैं 40 शतक

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन से पहले गुजरात टाइटंस की टीम एक बड़ा बदलाव हुआ है. टीम में इस बार एक ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी की एंट्री हो रही है जो कि फ्रेंचाइजी के लिए अहम भूमिका में नजर आएगी. इस खिलाड़ी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 40 शतक जड़े हैं.

jacket (1) - 2026-03-10T112156.863

IPL 2026: टी20 विश्व कप खत्म होने के बाद अब हर किसी की नजरें आईपीएल के नए सीजन पर टिक चुकी हैं. 28 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है और सभी टीमें इसको लेकर तैयारियों में जुटी हुई हैं. इसी बीच सामने आ रही जानकारी के अनुसार गुजरात टाइटंस के स्क्वॉड में एक ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री हो रही है. इस खिलाड़ी ने विश्व क्रिकेट में अपनी घातक बल्लेबाजी के दम पर तगड़ी छाप छोड़ी है और इंटरनेशनल क्रिकेट में 40 शतक भी जड़ चुका है. कौन है ये खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं. 

विज्ञापन

हेडन बने गुजरात के बल्लेबाजी कोच

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन गुजरात टाइटंस के नए बल्लेबाजी कोच बन चुके हैं. आईपीएल 2026 में वो टीम के बल्लेबाजों के साथ काम करते हुए नजर आएंगे, हेडन के स्क्वॉड में शामिल होने से फ्रेंचाइजी को काफी मजबूती मिलेगा. टीम शुभमन गिल की कप्तानी में इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम करना चाहेगी. 

विज्ञापन

10 मार्च, मंगलवार को इस बात की जानकारी फ्रेंचाइजी की तरफ से साझा की गई है. हेडन के टीम में शामिल होने को लेकर फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी ने कहा, “मैथ्यू का टीम में शामिल होना इस सफर में काफी अहम होगा. एक फ्रेंचाइजी के तौर पर हम लंबे समय तक सफल होना चाहते हैं जिसके लिए लगातार क्रिकेटिंग इकोसिस्टम पर काम कर रहे हैं.”

हेडन का कमाल रहा इंटरनेशनल करियर

मैथ्यू हेडन अपने समय में बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक रुख के लिए जाने जाते थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को एक नई पहचान दिलाई. उन्होंने टीम के लिए खेले 103 टेस्ट मैचों में 8625 रन बनाए हैं तो वहीं वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम 6133 रन भी दर्ज हैं. अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान उन्होंने 40 शतक भी जड़े हैं. 30 शतक टेस्ट में आए हैं तो वहीं 10 शतक वनडे में आए हैं. इसी के साथ वो ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 टी20 मुकाबले भी खेल चुके हैं. इसमें उन्होंने 4 पारियों में अर्धशतक जड़ते हुए 51.33 की औसत से 308 रन बनाए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ