T20 WC 2026: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका का खत्म हुआ इंतजार, घर वापसी के लिए ICC ने किया ये खास इंतजाम

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप खत्म हो चुका है लेकिन इसके बाद भी वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम भारत में ही फंसी हुई हैं. आईसीसी की तरफ से इन दोनों टीमों के लिए घर वापस लौटने के खास इंतजाम किए गए हैं. जानें कब होगी इन दोनों टीमों की घर वापसी

jacket (1) - 2026-03-10T080528.123

T20 WC 2026: टी20 विश्व कप 2026 खत्म हो चुका है लेकिन वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमें अभी भी भारत में ही फंसी हुई हैं. मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के चलते एयरस्पेस बंद है जिसके चलते इन टीमों की फ्लाइट कैंसिल हो गई और स्टाफ समेत सभी खिलाड़ी अभी तक भारत में ही फंसे हुए हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार आईसीसी की तरफ से इन दोनों टीमों के खिलाड़ियों की वतन वापसी के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. जल्द ही सभी खिलाड़ी अपने घर के रवाना होंगे. आइए आपको भी बताते हैं कि आईसीसी ने क्या खास इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

चार्डर्ट विमान से होगी घर वापसी

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों की घर वापसी के लिए आईसीसी की तरफ से चार्डर्ट प्लेन का इंतजाम किया गया है. पीटीआई के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार मंगलवार को इन दोनों टीमों को रवाना किया जाएगा. दोनों टीमों के खिलाड़ी एक ही फ्लाइट में साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचेंगे. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाड़ी वहां से एंटीगुआ की तरफ बढ़ जाएंगे. वेस्टइंडीज की टीम सुपर 8 में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी तो वहीं साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के सामने हार मिली थी.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में जंग के चक्कर में फंसे

मिडिल ईस्ट में अचानक शुरू हुई जंग के के चलते कई टीमों के खिलाड़ी विश्व कप का सफर खत्म होने के बाद भी भारत में ही फंस गए थे. आईसीसी की तरफ से सभी के लिए प्लान बी के तहत इंतजाम किए और खिलाड़ियों को अलग-अलग बैच में घर के लिए रवाना किया. जिम्बाब्वे की टीम को 2 बैच में अलग रूट से भेजा गया है. कई खिलाड़ियों ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जताई थी लेकिन समय रहते आईसीसी ने अच्छे तरीके से परेशानी हल कर दी है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ