---विज्ञापन---

‘ना ना कहकर 10 साल खेल जाते हैं..’, भरी महफिल में धोनी के लिए ये क्या कह गए शाहरुख खान?

MS Dhoni: आईपीएल 2025 से पहले शाहरुख खान ने एमएस धोनी की तुलना खुद से कर दी है। इस दौरान किंग खान ने धोनी की रिटायरमेंट को लेकर मजाकिया अंदाज में बयान दिया है।

---विज्ञापन---

MS Dhoni: साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी फिलहाल आईपीएल में भाग लेते हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में भी अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता था। हालांकि आईपीएल से उन्होंने अभी तक संन्यास का ऐलान नहीं किया है। लेकिन अब धोनी के रिटायरमेंट को लेकर शाहरुख खान ने बड़ा बयान दिया है।

शाहरुख खान ने दिया बयान

शाहरुख खान, करण जौहर के साथ मिलकर आईफा 2024 होस्ट कर रहे हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन में उन्होंने डांस के अलावा मिमिक्री भी की। हालांकि इस दौरान किंग खान ने अपनी तुलना धोनी से कर दी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल करण जौहर ने शाहरुख से उनकी रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा। इस सवाल का जवाब देते हुए बादशाह खान ने कहा कि लीजेंड्स की सबसे बड़ी खासियत होती है कि वह जानते हैं कि उन्हें कब रुकना है, कब रिटायर होना है। जैसे सचिन तेंदुलकर, फुटबॉलर सुनील छेत्री और ग्रेट टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर।

---विज्ञापन---

फिर करण बोलते हैं कि आप कब रिटायर हो रहे हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा कि मैं धोनी की तरह हूं। ना ना करके भी मैं 10 बार आईपीएल खेल लेता हूं। इसके बाद विक्की कौशल ने शाहरुख का साथ देते हुए कहा कि रिटायरमेंट लीजेंड्स के लिए है किंग हमेशा रहते हैं।
बता दें कि शाहरुख को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है।

---विज्ञापन---

क्या आईपीएल खेलेंगे थाला?

आईपीएल 2025 में धोनी बतौर खिलाड़ी भाग लेंगे या नहीं ये बड़ा सवाल है। हालांकि बीसीसीआई ने अब 6 रिटेन खिलाड़ियों का नया नियम ला कर सीएसके के लिए राह जरूर आसान कर दी है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि धोनी अगले साल भी आईपीएल में भाग लें।

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN T20 Squad: 5 खिलाड़ियों को फिर किया गया नजरंदाज, Team India में जगह पाने के थे हकदार

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

First published on: Sep 29, 2024 10:36 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola