Shahid Afridi reacted on Virat Kohli retirement: विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा नोट्स साझा किया है। विराट के संन्यास पर दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली के रिटायरमेंट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने विराट कोहली की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। हालांकि शाहिद अफरीदी भारत पाकिस्तान तनाव के बीच लगातार भारतीय सेना और भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे। ऐसे में विराट की तारीफ करना बड़ी बात माना जा रहा है।
शाहिद अफरीदी ने किया पोस्ट
विराट कोहली को लेकर दुनिया भर के खिलाड़ी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। शाहिद अफरीदी का नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ। उन्होंने विराट की तारीफ की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि शानदार करियर के लिए बहुत बहुत बधाई। आपका जुनून, इंटेनसिटी, प्रोफेशनलिज्म ने टेस्ट क्रिकेट में नए मापदंड स्थापित किए। ये प्रारूप आपकी भागीदारी और खेल के जज्बे को हमेशा मिस करेगा।
शाहिद अफरीदी ने उगला था जहर
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। इस ऑपरेशन से भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया था, जिसमें 26 मासूम लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। शाहिद अफरीदी ने इस मामले में भारत के खिलाफ कई बातें की थी। उन्होंने पहलगाम हमले का भारत से सबूत भी मांगा था। हालांकि इसके बाद अफरीदी का विराट कोहली की तारीफ करना बड़ी बात माना जा रहा है।
विराट कोहली का शानदार करियर
भारत और इंग्लैंड सीरीज से पहले विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान कर दिया। भारतीय टीम आईपीएल के बाद 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। हालांकि इस अहम सीरीज से पहले विराट कोहली का संन्यास लेना बड़ी बात है। विराट कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच में 46.85 की औसत के साथ 9230 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 शतक के अलावा 31 अर्धशतक बनाए हैं।
वहीं भारत के लिए अब तक 302 वनडे मैच में विराट कोहली ने 57.88 की औसत के साथ 14181 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 51 शतक के अलावा 74 अर्धशतक निकले हैं। वहीं 125 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 48.69 की औसत के साथ 4188 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
36 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप और रदरफोर्ड मचा रहे धमाल, वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines