Pakistan vs New Zealand 2nd T20I: न्यूजीलैंड के साथ खेले गए दूसरे टी20 मैच में भी पाकिस्तान टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ अब पाकिस्तान की टीम 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे हो गई है। इस मैच में पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी की जमकर पिटाई हुई। जिसके चलते शाहीन के नाम अब टी20 क्रिकेट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
टी20 क्रिकेट में शाहीन का सबसे महंगा ओवर
शाहीन अफरीदी ने दूसरे टी20 मैच में वैसे तो गेंदबाजी की शुरुआती काफी शानदार की थी। उनका पहला ही ओवर मेडन था, लेकिन उसके बाद अगले 2 ओवरों में कीवी बल्लेबाजों ने उनकी जमकर पिटाई की। शाहीन के दूसरे ओवर में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने छक्कों की बरसात की। अपने दूसरे ओवर में शाहीन ने कुल 26 रन खर्च किए थे। जिसमें टिम सीफर्ट ने 4 शानदार छक्के भी लगाए थे। इस मैच में शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 31 रन खर्च किए, जबकि उनको कोई सफलता नहीं मिली।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: शर्म से पानी-पानी हो गया पाकिस्तान क्रिकेट, पिछले 16 मैचों में रहा इतना बुरा हाल
इसके साथ ही शाहीन के नाम टी20 क्रिकेट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। शाहीन का ये टी20 क्रिकेट में उनका सबसे महंगा ओवर था। इससे पहले आज तक कभी शाहीन ने एक ओवर में इतने रन खर्च नहीं किए थे। टी20 क्रिकेट में अपना आखिरी मंहगा ओवर भी शाहीन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही डाला था। साल 2024 में खेले गए एक मैच में शाहीन ने 24 रन खर्च किए थे।
15-15 ओवर का खेला गया मैच
बारिश के चलते दूसरा टी20 देरी से शुरू हुआ था, जिसके मैच में ओवर घटाकर 15 कर दिए गए थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए थे। जिसके बाद कीवी टीम इस लक्ष्य को 13.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
ये भी पढ़ें:- मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे बल्लेबाज ने निकाला शाहीन अफरीदी का कचूमर, एक ओवर में जड़ डाले 4 गगनचुंबी छक्के
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तान
17 mins agoIND vs WI: फ्री में कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
25 mins agoIND vs WI: स्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों पर लगा भारी जुर्माना
35 mins agoIND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
1 hr agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
3 hrs agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
4 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines