Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया और मैच का पासा पूरी तरह पलट गया। खासकर मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गेंदबाजी का हुनर पूरी दुनिया के सामने दिखाया। पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन के आखिरी सेशन और पांचवें दिन के पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने कम बैक किया था। हालांकि अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय टीम पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
भारत के प्रदर्शन से चिढ़ा पाकिस्तानी खिलाड़ी
भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी ने पांचवें टेस्ट मैच में गदर काटा, जिससे इंग्लैंड पांचवें दिन चारों खाने चित हो गई और भारत ने 6 रनों से मुकाबला अपने नाम करते हुए सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। भारत ने दूसरी पारी में 80 ओवर के बाद भी नई गेंद नहीं ली। क्योंकि पुरानी ही गेंद से सिराज और कृष्णा को रिवर्स स्विंग करने में मदद मिली। अब भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शब्बीर अहमद खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा “मुझे लगता है कि भारत ने वैसलीन का इस्तेमाल किया। 80+ ओवर के बाद भी गेंद नई जैसी चमक रही थी। अंपायरों को इस गेंद को जांच के लिए लैब में भेजना चाहिए।”
शब्बीर अहमद ने पाकिस्तान के लिए 10 टेस्ट और 32 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 51 विकेट झटके हैं, जबकि वनडे में उन्होंने 33 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। पाकिस्तान के लिए उन्होंने 2003 में डेब्यू किया और आखिरी मुकाबला साल 2005 में खेला।
सिराज का कमाल
सिराज ने इस मैच की पहली पारी में 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 5 विकेट हॉल अपने नाम किए। इस तरह सिराज ने कुल 9 विकेट इस मैच में झटके। सिराज को इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें मैच की पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में भी 4 विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
45 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
57 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines