हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: संजू सैमसन की तूफानी बल्लेबाजी का 'साइड इफेक्ट', एक शॉट और अंपायर चारों खाने चित, वीडियो वायरल

Sanju Samson Shot Hits Umpire: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को खेला गया था. इस मैच में संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ शॉट खेला, जिसके बाद गेंद अंपायर को लगी. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विज्ञापन
संजू सैमसन के शॉट से अंपायर चोटिल

Sanju Samson Shot Hits Umpire: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया. भारत ने आखिरी मुकाबला 30 रनों से अपने नाम कर लिया. आखिरी मुकाबले में संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए. संजू ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान एक ताबड़तोड़ शॉट खेला, जिससे अंपायर रोहन पांडे घायल हो गए. इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

संजू के शॉट से मैदानी अंपायर घायल

साउथ अफ्रीका की ओर से ड्वेन फरेरा 9वां ओवर फेंक रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर संजू ने ताबड़तोड़ शॉट खेला. शॉट इतना तेज था कि फरेरा गेंद को लपक नहीं सके. इसके बाद गेंद फरेरा के हाथों को टच करती हुई अंपायर की टांग पर लगी फिर अंपायर रोहन पांडे दर्द से कहराने लगे और मैदान पर लेट गए.

इसके बाद मेडिकल स्टाफ ने अंपायर की मदद की. संजू सैमसन और साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम अंपायर का हालचाल लेने के लिए तुरंत उनके पास पहुंचे थे. इस घटना के बाद खेल को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था. वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स ने साझा किया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए…’ 3 बोरी गेंहू बेचकर मैच देखने पहुंचे फैन, कोहरे ने तोड़ दिया दिल

संजू ने बैटिंग में दिखाया दम

शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद संजू सैमसन को पांचवें टी-20 मैच में मौका मिला था. इस मैच में संजू ने शानदार बल्लेबाजी की और 22 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. उन्होंने 4 चौके के अलावा 2 छक्के भी अपने नाम किए. संजू ने इस पारी की बदौलत अपने 1 हजार टी-20 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए.

विज्ञापन

उनके अलावा तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 73 और हार्दिक पांड्या ने 25 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 231/5 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 201/8 रन बनाए और 30 रनों से मुकाबला भारत ने जीत लिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर 3-1 से कब्जा भी जमाया.

ये भी पढ़ें: हुस्न की मल्लिका हैं जोश इंग्लिस की मंगेतर, अप्रैल में होगी शादी, IPL 2026 के लिए पोस्टपोन करेंगे हनीमून

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola