'समय आ गया है...', गाबा में भारत की खस्ता हालत देख पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने उठाई जांच की मांग

India vs Australia: भारत की खराब बल्लेबाजी देखकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने टीम इंडिया के बैटिंग कोच पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।

IND vs AFG (2)
विज्ञापन

India vs Australia: भारतीय टीम का प्रदर्शन दूसरे और तीसरे दिन निराशाजनक रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में जहां भारत ने दूसरे दिन खूब रन लुटाए तो वहीं तीसरे दिन भारत के लगभग टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया। यही वजह है कि अब भारतीय टीम को चारों तरफ ट्रोल होना पड़ रहा है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने भी भारतीय बल्लेबाजी पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए जांच की मांग की है।

संजय मांजरेकर ने किया कटाक्ष

भारत ने दूसरे मैच के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 44 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद संजय मांजरेकर ने अपनी भड़ास भारतीय मैनेजमेंट पर निकाली है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि मुझे लगता है कि भारतीय टीम में बल्लेबाजी कोच की भूमिका की जांच करने का समय आ गया है। कुछ भारतीय बल्लेबाजों के साथ बड़े तकनीकी मुद्दे इतने लंबे समय तक अनसुलझे क्यों रहे हैं।

विज्ञापन

मांजरेकर ने अपने बयान से बैटिंग कोच पर निशाना साधा है और टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी का श्रेय सीधे तौर पर बैटिंग कोच को दिया है। मांजरेकर के अलावा कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी टीम इंडिया की बैटिंग पर अपनी चिंता जता चुके हैं।

44 रन पर भारत ने गंवाए थे 4 विकेट

भारतीय टीम ने 44 रन पर ही अपने 4 स्टार बल्लेबाजों को खो दिया था। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पहले विकेट के लिए 4 रनों की साझेदारी कर सके। जायसवाल दूसरी गेंद पर ही 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शुभमन गिल 3 गेंदों में 1 रन बनाकर चलते बने। इसके अलावा विराट कोहली और ऋषभ पंत भी खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।

विज्ञापन

भारत को 44 रनों पर ही 4 विकेट गंवाने पड़े थे। फिलहाल क्रीज पर भारत की ओर से केएल राहुल और रोहित शर्मा मोर्चा संभाले हुए हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 17 ओवर में 51/4 है। चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों से खासा उम्मीदें होने वाली है। भारत को इस मुकाबले में वापसी करने के लिए कम से कम चौथे दिन पूरी बल्लेबाजी करनी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ