---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs ENG: रविंद्र जडेजा को लेकर यह क्या बोल गए संजय मांजरेकर, कमजोरी गिनाकर साधा निशाना!

IND vs ENG: संजय मांजरेकर ने रविंद्र जडेजा को लेकर बड़ा बयान दे डाला है। मांजरेकर ने जडेजा की कमजोरी गिनाते हुए चिंता जाहिर की है।

---विज्ञापन---

Sanjay Manjrekar Jadeja: संजय मांजरेकर और रविंद्र जडेजा के रिश्ते कोई बहुत अच्छे नहीं हैं। मांजरेकर कई बार जडेजा की खुलकर आलोचना कर चुके हैं, जिसका जड्डू ने भी अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। यही वजह है कि जब जडेजा को लेकर मांजरेकर का कोई भी बयान सामने आता है, तो वह अपने आप चर्चा का विषय बन जाता है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले ही अब पूर्व क्रिकेटर ने जडेजा की इंग्लिश बल्लेबाजों के खिलाफ नाकामी को उजागर करते हुए चिंता जताई है।

जडेजा को लेकर क्या बोले मांजरेकर?

संजय मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत करते हुए कहा, “जडेजा की नाकामी समस्या खड़ी करेगी। मैं जडेजा के इंग्लिश बल्लेबाजों के खिलाफ नाकाम होने की बात कर रहा हूं। इंग्लैंड के बैटर्स ने जडेजा को भारत में काफी आसानी से फेस किया था, जो चिंता का विषय है।” मांजरेकर ने कहा कि प्लेइंग 11 में जडेजा के साथ कुलदीप यादव को मौका मिलना चाहिए। इंग्लैंड के आखिरी भारत दौरे पर जडेजा कुछ खास लय में दिखाई नहीं दिए थे। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में जडेजा की झोली में 19 विकेट आए थे।

---विज्ञापन---

कुछ खास नहीं जड्डू का रिकॉर्ड

रविंद्र जडेजा का रिकॉर्ड इंग्लैंड की सरजमीं पर कुछ खास नहीं रहा है। 21 इनिंग्स में जड्डू के नाम सिर्फ 21 विकेट दर्ज हैं। हालांकि, जडेजा के पास इंग्लैंड में खेलने का अच्छा खासा अनुभव मौजूद है। जडेजा ने घर से बाहर कुल 30 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 49 पारियों में 80 विकेट चटकाए हैं। वहीं, घर में खेलते हुए 97 इनिंग्स में जड्डू ने 238 विकेट झटके हैं। जडेजा पिछले कुछ समय से फॉर्म से भटके हुए भी नजर आए हैं। बल्ले और गेंद दोनों से ही जड्डू लय में दिखाई नहीं दिए हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट जड्डू से इस बार इंग्लैंड में धांसू प्रदर्शन की उम्मीद जरूर करेगी। इंग्लैंड दौरे पर पहुंची टीम इंडिया के स्क्वॉड में जडेजा सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। ऐसे में उनके ऊपर काफी दारोमदार होगा।

First published on: Jun 20, 2025 04:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola