Shubman Gill Angry Wide Decision Controversy RR vs GT: आईपीएल में अंपायर के डिसीजन को लेकर बवाल न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस दौरान थर्ड अंपायर के एक डिसीजन पर जमकर बवाल हुआ। ये नजारा 17वें ओवर में देखने को मिला।
ऑफ स्टंप से दूर जा रही थी गेंद
हुआ यूं कि मोहित शर्मा इस ओवर की आखिरी गेंद डालने आए। जैसे ही उन्होंने धीमी गति की गेंद बॉल डाली तो ये ऑफ स्टंप से दूर जाने लगी। इधर, स्ट्राइक पर खड़े संजू सैमसन बॉल की लंबाई तक जाने लगे। हालांकि वे चूक गए और शॉट नहीं लगा सके। इसके बाद अंपायर ने इसे वाइड दे दिया।
थर्ड अंपायर भूल गए ग्राउंड अंपायर का इशारा
अंपायर के इस डिसीजन पर शुभमन गिल ने रिव्यू ले लिया। थर्ड अंपायर अनंतपद्मनाभन ने माना कि गेंद सैमसन के शुरुआती मूवमेंट से ज्यादा वाइड नहीं थी। इसके बाद वह अंपायर से अपने नॉन-वाइड कॉल पर बने रहने के लिए कहते हैं। हालांकि वे ये भूल जाते हैं कि अंपायर ने तो वाइड का इशारा किया था। इसके बाद माहौल बदल जाता है।
थर्ड अंपायर एक बार फिर इसे चेक करते हैं और इस बार वे कहते हैं कि इसे वाइड माना जाना चाहिए। थर्ड अंपायर के इस डिसिजन पर ही बवाल मच जाता है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी भड़के नजर आते हैं। वे अंपायर से बहस करते हुए भी नजर आए।
पहले भी भड़क गए थे शुभमन गिल
इससे पहले शुभमन गिल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में भी अंपायर पर भड़क गए थे। वह देवदत्त पडिक्कल को नॉट आउट दिए जाने से नाराज थे। शुभमन को अल्ट्राएज नहीं दिखाया गया। इसकी वजह से उनके सामने तस्वीर साफ नहीं हो पाई। गिल ने इसे लेकर अंपायर से शिकायत की थी। बाद में वे काफी भड़के हुए नजर आए।
ये भी पढ़ें: RR vs GT: रियान पराग ने मारा ऐसा छक्का, बच्चे की निकल गई चीख
ये भी पढ़ें: IPL 2024: रियान पराग में कैसे आया इतना बदलाव? बल्लेबाज ने खोला अपने 2.0 वर्जन का राज
ये भी पढ़ें: RR vs GT: क्या संजू सैमसन को नहीं हुआ टॉस पर यकीन? सिक्का निहारता चला गया कप्तान, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
3 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
4 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
4 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
5 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
5 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
6 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines