RR vs GT: रियान पराग ने मारा ऐसा छक्का, बच्चे की निकल गई चीख

Riyan Parag Six RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मुरीद बना लिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने शानदार पारी खेली। इस दौरान उनका एक छक्का चर्चा का विषय बन गया।

Riyan Parag Six

Riyan Parag Six

Riyan Parag Six RR vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग विस्फोटक अंदाज में नजर आ रहे हैं। बुधवार को उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी शानदार पारी में एक ऐसा छक्का ठोका कि बच्चे की चीख ही निकल गई।

विज्ञापन

13वें ओवर में दिखा नजारा

ये नजारा 13वें ओवर में देखने को मिला। नूर अहमद ने इस ओवर की पहली गेंद डाली तो रियान पराग घुटनों पर बैठे और उन्होंने स्लॉग स्वीप में डीप मिडविकेट की ओर करारा छक्का ठोक डाला। ये 88 मीटर का छक्का इतना शानदार था कि गेंद काफी देर तक हवा में रही और जैसे ही नीचे गिरी, यहां दर्शक दीर्घा में बैठे एक बच्चे को जा लगी। अपने पिता की गोद में बैठे इस बच्चे को गेंद लगने पर उसकी चीखें निकल पड़ीं। इसके बाद वे उसका सिर सहलाते नजर आए।

विज्ञापन

IPL 2024 का 400वां छक्का 

रियान पराग की ओर से जड़ा गया ये छक्का बेहद खास था। दरअसल, ये आईपीएल 2024 का 400वां छक्का था। इस छक्के के बाद रियान पराग ने इसी ओवर की चौथी गेंद पर एक और करारा छक्का जड़ा। नूर अहमद के इस ओवर से कुल 15 रन आए। इसके बाद रियान पराग ने 14वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की। ये उनका तीसरा अर्धशतक है।

विज्ञापन

IPL के इस सीजन में धमाकेदार बल्लेबाजी 

रियान पराग आईपीएल में बेहतरीन बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में 43 रन की शानदार पारी से इसकी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 84 रन की पारी खेलकर तबाही मचाई। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने 54 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि आरसीबी के खिलाफ पिछले मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला। वे सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। अब उन्होंने गुजरात टाइंटस के खिलाफ विस्फोटक पारी खेल क्रिकेट के गलियारों में चर्चा बटोर ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ