---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: रियान पराग में कैसे आया इतना बदलाव? बल्लेबाज ने खोला अपने 2.0 वर्जन का राज

IPL 2024 Riyan Parag 2.0 Success Mantra: रियान पराग का पांच साल के इंतजार के बाद आईपीएल में विकराल रूप दिखा है। आईपीएल 2024 में उनका 2.0 वर्जन चर्चा में है। मुंबई के खिलाफ जीत के बाद वह ऑरेंज कैप होल्डर बने। उन्होंने इस जीत के बाद अपने इस रोल में बदलाव का सक्सेस मंत्र भी बताया। वह तीन मैचों में 181 रन बना चुके हैं।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Riyan Parag 2.0 Success Mantra: आईपीएल 2024 में जहां एक तरफ मुंबई इंडियंस की लगातार हार की हर तरफ चर्चा है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना छठा सीजन खेल रहे रियान पराग के 2.0 वर्जन की चर्चा भी काफी हो रही है। 2.0 वर्जन इसलिए क्योंकि इससे पहले 5 सीजन में रियान पराग ने फ्रेंचाइजी के लिए कुछ खास नहीं किया था। राजस्थान पर ऐसे सवाल भी उठते थे कि वो उन्हें ढो रही है। मगर इस बार पहले तीन मैचों में ही रियान ने अपना जो अवतार दिखाया है उसको देखकर दुनिया हैरान है।

वैसे क्रिकेट से जुड़े लोग हैरान नहीं होंगे क्योंकि पूरे एक साल में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में ऐसे कई कारनामें किए हैं। आईपीएल में इस बार उनसे इस प्रदर्शन की उम्मीद थी और वैसा ही हुआ। मुंबई के खिलाफ सोमवार को वानखेड़े में खेले गए टाइट मैच में भी उनका एक अलग अवतार देखने को मिला। इस मैच में उन्होंने नाबाद रहते हुए 39 गेंद पर 54 रन बनाए। वहीं इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह 84 रन बनाकर नाबाद रहे थे। पहले मैच में भी उनके बल्ले से 43 रन निकले थे। अब वह ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं। मगर ऐसा क्या हुआ है जो उनकी बल्लेबाजी में इतना बदलाव आया? आखिर उनके 2.0 वर्जन का राज क्या है, इस पर रियान ने खुद जवाब दिया।

---विज्ञापन---

रियान पराग ने बताया अपना सक्सेस मंत्र

रियान पराग ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद कहा,’अगर ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कुछ खास नहीं है।’ स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए रियान बोले,’दरअसल मैंने हर चीज को अब सिम्पल कर दिया है। पहले मैं बहुत कुछ करने की सोचता था, जब रन नहीं बनते थे तो मैं बहुत सोचना था और काफी कुछ अलग करने लगता था। इसलिए मुझे सफलता नहीं मिल रही थी। इस साल गोल है कि सब कुछ सिम्पल रखना है, बस ‘गेंद को देखना और मारना’ है। पिछले 3-4 साल मैं नहीं परफॉर्म कर पाया या फिर सिर्फ एक मैच में करता था। मैंने खोजा कहां गलती हो रही थी तो मुझे पता चला कि प्रैक्टिस पर्याप्त नहीं हो रही थी। फिर 2023 सीजन के बाद मैंने कड़ी मेहनत की और प्रैक्टिस की। उसका असर अब दिख रहा है।’

---विज्ञापन---

रियान पराग अभी तक तीन मैचों में 181 रन बना चुके हैं और विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से टॉप स्कोरर हैं। इस पूरे साल डोमेस्टिक क्रिकेट में भी रियान ने जलवा बिखेरा है। सैय्यद मुश्ताक अली में 510 रन और रणजी ट्रॉफी में 378 रन बनाए। दोनों फॉर्मेट मिलाकर उनके बल्ले से 2 शतक और 8 अर्धशतक निकले। इसको लेकर वह बोले,’मैंने पहले भी बताया था कि जब मैं डोमेस्टिक खेलना हूं तो ऐसी ही स्थिति होती है जब मैं खेलने जाता हूं। यहां भी जब जोस भाई (बटलर) और ऐश भाई (अश्विन) आउट हुए तो मुझे पता था क्या करना है। मैं पिछले छह महीने से डोमेस्टिक क्रिकेट में यही कर रहा था।’

---विज्ञापन---

हर सीजन कैसा रहा रियान पराग का प्रदर्शन

  • 2019- 160 रन (7 मैच)
  • 2020- 86 रन (12 मैच)
  • 2021- 93 रन (11 मैच)
  • 2022- 183 रन (17 मैच)
  • 2023- 78 रन (7 मैच)
  • 2024*- 181 रन (3 मैच अभी तक)

यह भी पढ़ें- IPL 2024: बीच सीजन बदलेगा LSG का कप्तान! केएल राहुल की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: विराट और रियान पराग के बराबर हैं रन, फिर भी किंग कोहली से क्यों छिनी ऑरेंज कैप?

First published on: Apr 02, 2024 11:46 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola