हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RR vs DC Highlights: दिल्ली ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया, 226 का लक्ष्य चेज कर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

RR vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 226 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली की टीम ने 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. यह IPL के इतिहास में दिल्ली की अब तक की सबसे बड़ी सफल रन चेज है.

विज्ञापन
RR vs DC IPL 2026

Live Updates

23:28 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: दिल्ली ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 226 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली की टीम ने 19.1 ओवर में ही हासिल कर मैच जीत लिया. यह IPL इतिहास में दिल्ली की अब तक की सबसे बड़ी सफल रन चेज है. दिल्ली के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 40 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, पथुम निसांका ने 33 गेंदों पर 62 रन बनाए, जबकि नीतिश राणा ने 17 गेंदों पर 33 रनों का योगदान दिया. आखिर में आशुतोष शर्मा ने 15 गेंदों पर नाबाद 25 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 11 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाकर दिल्ली को जीत दिला दी. यह दिल्ली की इस सीजन चौथी जीत है और इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है.

23:19 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: दिल्ली को चाहिए 12 गेंदों पर 14 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 212 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 14 रनों की जरूरत है. फिलहाल आशुतोष शर्मा 19 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

23:01 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: केएल राहुल आउट, दिल्ली को लगा तीसरा झटका

16वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिल्ली को केएल राहुल के रूप में तीसरा झटका लगा. राहुल 40 गेंदों पर 75 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए. 15.2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 177 रन है.

22:50 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

15वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली को नीतीश राणा के रूप में दूसरा झटका लगा. नीतीश 17 गेंदों पर 33 रन बनाकर तुषार देशपांडे का शिकार बने. 14.3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर 171 रन है.

22:47 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 166/1

दिल्ली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में एक विकेट पर 166 रन बना लिए हैं. फिलहाल केएल राहुल 69 रन और नीतिश राणा 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

22:33 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: केएल राहुल ने जड़ा शानदार अर्धशतक

केएल राहुल ने राजस्थान के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा. राहुल ने 27 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. यह राहुल का इस सीजन तीसरा अर्धशतक है, जबकि वह एक शतक भी लगा चुके हैं. 11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 1 विकेट पर 120 रन है.

22:25 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान को लगा पहला झटका

10वें ओवर की तीसरी गेंद पर राजस्थान को पथुम निसांका के रूप में पहला झटका लगा. निसांका 33 गेंदों पर 62 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए. 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 113 रन है.

22:23 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान का स्कोर 100 के पार

राजस्थान ने 9वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. राजस्थान ने 9 ओवर में बिना किसी नुकसान 108 रन बना लिए हैं. फिलहाल पथुम निसांका 61 रन और केएल राहुल 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

22:07 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: पथुम निसांका ने जड़ा अर्धशतक

पथुम निसांका ने राजस्थान के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. निसांका ने 23 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. राजस्थान ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान 70 रन बना लिए हैं. फिलहाल निसांका 50 रन और केएल राहुल 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

21:44 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: दिल्ली की अच्छी शुरुआत

दिल्ली ने राजस्थान के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है और 2 ओवर में बिना किसी नुकसान 19 रन बना लिए हैं. फिलहाल केएल राहुल 8 रन और पथुम निसांका 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.

21:34 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहला ओवर फेंकने आए हैं.

21:17 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान ने दिया 226 रनों का लक्ष्य

आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 226 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए हैं. राजस्थान के लिए कप्तान रियान पराग ने सबसे ज्यादा 90 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, ध्रुव जुरेल ने 42 रन बनाए, जबकि डेनोवन फरेरा ने 14 गेंदों पर नाबाद 47 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं, दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि काइल जैमिसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन ने 1-1 विकेट लिया.

21:14 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान को लगा छठा झटका

20वें ओवर की पहली गेंद पर राजस्थान को शुभम दुबे के रूप में छठा झटका लगा. दुबे सिर्फ 6 रन बनाकर टी नटराजन की गेंद पर आउट हो गए.

20:59 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन

17वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने राजस्थान को एक और झटका दे दिया है. कप्तान रियान पराग 50 गेंदों पर 90 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसी के साथ राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन गई. 17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 173 रन है.

20:57 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान को लगा चौथा झटका

17वें ओवर की दूसरी गेंद पर राजस्थान को रवींद्र जडेजा के रूप में चौथा झटका लगा. जडेजा 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए.

20:30 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान को लगा तीसरा झटका

12वें ओवर की चौथी गेंद पर राजस्थान को ध्रुव जुरेल के रूप में तीसरा झटका लगा. जुरेल 30 गेंदों पर 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया. 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 116 रन है.

20:25 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: रियान पराग ने जड़ा अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रियान पराग ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. रियान ने 32 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया. 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 106 रन है.

20:04 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान ने पावरप्ले में बनाए 56 रन

राजस्थान ने पावरप्ले के 6 ओवर में दो विकेट पर 56 रन बना लिए हैं. पावरप्ले में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी आउट हुए. फिलहाल कप्तान रियान पराग 25 रन और ध्रुव जुरेल 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:45 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन, राजस्थान को दूसरा झटका

दूसरे ओवर की 5वीं गेंद पर राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी के रूप में दूसरा झटका लगा. वैभव सिर्फ 4 रन बनाकर काइल जैमीसन की गेंद पर आउट हो गए. 2 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 12 रन है.

19:37 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान को लगा पहला झटका

पहले ओवर की तीसरी गेंद पर राजस्थान को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा. जायसवाल ने मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला था, लेकिन तीसरी गेंद पर वह कैच आउट हो गए. 1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 7 रन है.

19:31 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहला ओवर फेंकने आए हैं.

19:19 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड मिलर, विप्रज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी डार.

राजस्थान रॉयल्स: एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे.

19:09 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निस्संका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन.

19:07 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा.

19:07 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हुए बड़े बदलाव

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 में रवि बिश्नोई को मौका मिला है. दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में मिचेल स्टार्क की एंट्री हुई है. स्टार्क के अलावा पथुम निसांका और आशुतोष शर्मा को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है, जबकि साहिल पारख और डेविड मिलर को बाहर कर दिया गया है.

19:02 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. अब दिल्ली कैपिटल्स पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेगी.

18:55 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 7 बजे टॉस होगा. मैच टॉस के आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे शुरू होगा.

18:49 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है और यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. यहां की पिच काली मिट्टी की बनी हुई है, जिसपर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. यहां पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रन का लक्ष्य चेज किया था. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है.

18:42 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: लुंगी एनगिडी नहीं खेलेंगे आज का मैच

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. सिर पर लगी चोट के बाद एनगिडी ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन कनकशन प्रोटोकॉल के कारण वह यह मैच नहीं खेल पाएंगे.

18:23 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई/यशराज पुंजा.
इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे/तुषार देशपांडे.

18:22 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

साहिल परख/अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, दुश्मंथा चमीरा, टी नटराजन.
इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम/आकिब नबी.

18:18 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: आज मिचेल स्टार्क का सामना करेंगे वैभव सूर्यवंशी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर यह है कि मिचेल स्टार्क अब उपलब्ध होंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से चोट से उबरने के बाद उन्हें खेलने की मंजूरी मिल गई है. इस मुकाबले में पहली बार स्टार्क का सामना वैभव सूर्यवंशी से होने जा रहा है. 15 साल के वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस जैसे दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों के मन में भी खौफ पैदा कर दिया है

18:09 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: 7वें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स 8 मैच में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है. पिछले मैच में दिल्ली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली को हर हाल में यह मैच जीतना जरूरी होगा.

18:06 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: चौथे नंबर पर है राजस्थान रॉयल्स

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स इस सीजन अब तक खेले 9 मैचों में 6 जीते हैं और 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. पिछले मैच में राजस्थान ने पंजाब किंग्स से 6 विकेट से हराया था.

18:05 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ने 15-15 मुकाबले जीते हैं. ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने की पूरी उम्मीद है.

18:02 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स टीम

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, डेविड मिलर, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चमीरा, करुण नायर, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, पृथ्वी शॉ, अजय जादव मंडल, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी.

18:01 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, अमन राव पेराला.

17:59 (IST) 01 May 2026

RR vs DC Live Score: आज राजस्थान और दिल्ली में होगी कांटे की टक्कर

आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में आज (1 मई) राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम है और ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

IPL 2026, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Highlights: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला शुक्रवार, 1 मई को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान के खिलाफ 7 विकेट से एतिहासिक जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 226 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 19.1 ओवर में ही 3 विकेट पर 226 रन बनाकर मैच जीत लिया. यह IPL इतिहास में दिल्ली की अब तक की सबसे बड़ी सफल रन चेज है. दिल्ली के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 40 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, पथुम निसांका ने 33 गेंदों पर 62 रन बनाए, जबकि नीतिश राणा ने 17 गेंदों पर 33 रनों का योगदान दिया. आखिर में आशुतोष शर्मा ने 15 गेंदों पर नाबाद 25 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 11 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाकर दिल्ली को जीत दिलाई

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए. राजस्थान के लिए कप्तान रियान पराग ने 50 गेंदों पर 90 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए. उनके अलावा, ध्रुव जुरेल ने 30 गेंदों पर 42 रन बनाए, जबकि डेनोवन फरेरा ने 14 गेंदों पर नाबाद 47 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं, दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि काइल जैमिसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन ने 1-1 विकेट लिया. यह दिल्ली की 9 मैचों में चौथी जीत है और इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, राजस्थान के लिए यह 10 मैचों में चौथी हार रही और टीम 6 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर बनी हुई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola