Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद 7 मई को टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रोहित का ये फैसला अचानक आया, जिससे दुनिया भर में मौजूद उनके फैंस हैरान रह गए। संन्यास के बाद रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हिटमैन ने भारतीय कमेंटटेर्स पर भड़ास निकाली है । हिटमैन का मानना है कि भारतीय कमेंटटेर्स खिलाड़ियों को निशाना बनाते हैं। रोहित का बयान अब चर्चा में है।
रोहित शर्मा का बयान आया सामने
रोहित शर्मा ने विमल कुमार को दिए इंटरव्यू में भारतीय कमेंटटेर्स पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज, जिस तरह से कमेंटटेर्स टीवी पर बोलते हैं, वह बहुत निराशाजनक है। जब हम ऑस्ट्रेलिया जाते हैं, तो उनकी कमेंट्री बिल्कुल अलग स्तर की होती है। यह रात और दिन की तरह है। यहां भारत में, ऐसा लगता है कि कमेंटटेर्स का लक्ष्य केवल एक खिलाड़ी को चुनना और उसके बारे में नकारात्मक बातें करना है। वे एजेंडा चलाते हैं।
वो निजी जीवन पर बात करते हैं- हिटमैन
हिटमैन का मानना है कि भारत में ज्यादातर लोग क्रिकेट पर चर्चा करना चाहते हैं। वह खेल को समझना चाहते हैं। लेकिन हमारे कमेंटटेर्स खिलाड़ियों के निजी जीवन को निशाना बनाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे भारत में ऐसे क्रिकेट प्रेमी हैं जो वास्तव में पूरी क्रिकेट कमेंट्री सुनना चाहते हैं और खेल को समझना चाहते हैं, न कि वे जो गपशप और मसाला चीजों में रुचि रखते हैं। लेकिन यहां कमेंटटेर्स अक्सर क्रिकेटरों की निजी जिंदगी के बारे में बात करते हैं और सब कुछ कह देते हैं। पहले मैं देखता था कि रिपोर्टिंग सिर्फ क्रिकेट पर ही होती थी, खेल के बारे में चर्चा होती थी। लेकिन अब मैं देखता हूं कि सब कुछ इस बारे में होता है कि कैसे ज्यादा से ज्यादा व्यूज मिले।
संबंधित खबरें
U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
14 mins agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
2 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट, कप्तान श्रेयस अय्यर भी हुए फेल
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines