IND vs ENG: शुभमन गिल को ICC सुना सकता है सजा, बीच मैदान अंपायर से कर रहे थे बहस

IND vs ENG: मैदानी अंपायर के फैसले से शुभमन गिल खुश नहीं थे। जिसके कारण उन्होंने अंपायर से इसको लेकर आपत्ति जताई। जिसके बाद अंपायर और गिल कई बार मैदान पर बहस करते हुए नजर आए। जिसके कारण अब भारतीय कप्तान को आईसीसी बड़ी सजा सुना सकती है।

Shubman Gill

Shubman Gill

IND vs ENG: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन गेंद बदलने को लेकर अंपायर से भिड़ गए थे। मैदानी अंपायर ने जो गेंद बदल कर टीम इंडिया को दी, उससे कप्तान शुभमन गिल सहित कई खिलाड़ी खुश नहीं थे। जिसके कारण उन्होंने अंपायर से इसको लेकर आपत्ति जताई। जिसके बाद अंपायर और गिल कई बार मैदान पर बहस करते हुए नजर आए। जिसके कारण अब भारतीय कप्तान को आईसीसी बड़ी सजा सुना सकती है।

विज्ञापन

आईसीसी शुभमन गिल को सुना सकती है सजा 

गेंदबाजी के दौरान 91 ओवर में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजों के साथ मिलकर फैसला किया कि खराब गेंद को बदलवा देंगे। जिसके बाद अंपायर ने बॉल बदल भी ली, लेकिन उससे भी कप्तान शुभमन गिल बहुत ज्यादा खुश नहीं थे। गिल ने अंपायर से बॉल को लेकर बात की, लेकिन उन्होंने सुनने से मना कर दिया। जिससे गिल बेहद नाराज हो गए और अंपायर से ही बहस करने लगे। इस दौरान सिराज भी खुश नहीं नजर आए, जिसको इंग्रोर करके अंपायर ने मैच शुरू करने का इशारा किया। अब आईसीसी भारतीय कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन ले सकती है।

विज्ञापन

नियम 2.8 के तहत मंडरा रहा है सजा का खतरा 

कप्तान शुभमन गिल का यह व्यवहार आईसीसी के नियम 2.8 का उल्लंघन हो सकता है। ये नियम अंपायर के फैसले पर असहमति जताने पर लागू होता है। इस नियम के अनुसार अंपायर के किसी फैसले पर असहमति जताना और उनसे बहस करना सजा पाने वाला अपराध है। ऐसे में गिल पर भी एक्शन लिया जा सकता है। पहले टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी। जिसके बाद पंत पर आईसीसी ने एक्शन लेते हुए 1 डिमेरिट पॉइंट दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ