Rohit Sharma: भारतीय टीम को घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैच की टेस्ट सीरीज में 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया और कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी हार पर चर्चा करते हुए दिखे। हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 5 मैच की टेस्ट सीरीज पर चर्चा की। लेकिन इस दौरान उन्होंने बड़ा खुलासा किया। रोहित, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले मैच से बाहर होने वाले हैं।
रोहित शर्मा का बड़ा बयान
रोहित शर्मा न्यूजीलैंड से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज पर चर्चा करते हुए नजर आए। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के लिए बुरी खबर दे दी। रोहित ने कहा कि वह पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलने के बार में अभी निश्चित नहीं हैं। अब हिटमैन के इस बयान से लगभग साफ हो गया कि वह पर्थ में होने वाले टेस्ट मैच से लगभग बाहर ही हैं। दरअसल रोहित शर्मा और उनकी पत्नी ऋतिका के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। रितिका सजदेह अपने दूसरे बच्चे के जन्म की उम्मीद कर रही हैं। रोहित के बाहर होने के बाद टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव होंगे। उनकी गैरमौजूदगी में शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं, जबकि केएल राहुल को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
22 नवंबर से आगाज
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी इस बार ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला जाएगा। पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। दूसरा मैच 6 से 10 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला 14 से 18 दिसंबर, चौथा मैच 3 से 7 जनवरी के बीच खेला जाना है। जबकि आखिरी मुकाबला 3 से 7 जनवरी के बीच खेला जाएगा। दोनों देशों के लिए ये सीरीज काफी अहम है, क्योंकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को कम से कम 4 मैच जीतने जरूरी हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया को भी ये सीरीज जीतनी जरूरी है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ऋषभ पंत के विकेट पर उठा सवाल, क्या थर्ड अंपायर ने कर दी जल्दबाजी?
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
32 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
58 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
5 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines