हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के बीच हुई झड़प, वायरल हुई रोहित शर्मा की नाराजगी

Rohit Sharma Reaction Viral: पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद रोहित शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Rohit Sharma Reaction Viral: 16 अप्रैल को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच को पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत लिया और मुंबई को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के बीच झड़प देखी जा सकती है. डग आउट में बैठे रोहित शर्मा का रिएक्शन भी इस दौरान वायरल हुआ.

क्या है मामला?

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के दौरान हार्दिक पांड्या जब अपना ओवर कर रहे थे, तब उन्होंने जसप्रीत बुमराह को दूसरी जगह फील्डिंग का इशारा किया. हालांकि बुमराह हार्दिक के इस फैसले से असहमत दिखे, लेकिन बाद में वह मान गए. इसके बाद हार्दिक ने गुस्सा किया. डग आउट में बैठे रोहित शर्मा भी हार्दिक की इस बात से नाराज दिखे. उन्होंने उदास वाला रिएक्शन दिया. रोहित शर्मा ये मैच नहीं खेल रहे थे.

उनको आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हैमस्ट्रिंग हुई थी. इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी निराशा जाहिर कर रहे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में हार्दिक कप्तानी, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी फ्लॉप हुए. उन्होंने गेंदबाजी में 3 ओवर किए और 39 रन खर्च किए. इस दौरान उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली, जबकि बल्लेबाजी में भी वह 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

खराब दौर से गुजर रही मुंबई इंडियंस

इस सीजन मुंबई इंडियंस खराब दौर से गुजर रही है. मुंबई ने कोलकाता के खिलाफ अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी. इसके बाद टीम को लगातार 4 मैच हारने पड़े. मुंबई ने अब तक खेले गए 5 मैच में केवल एक जीत ही हासिल कर पाई है. अंक तालिका में पांच बार की चैंपियन फिलहाल 2 अंक के साथ 9वें नंबर पर है. प्लेऑफ की रेस से फिलहाल मुंबई इंडियंस का रास्ता साफ होता हुआ दिख रहा है.

ये भी पढ़ें:विनोद कांबली के हेल्थ अपडेट पर मचा बवाल, सरेआम फूटा पत्नी का गुस्सा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola