विनोद कांबली के हेल्थ अपडेट पर मचा बवाल, सरेआम फूटा पत्नी का गुस्सा

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों चर्चा में हैं. वजह है उनकी हेल्थ अपडेट. कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि विनोद कांबली की तबीयत खराब चल रही है और उनको ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है. उनकी तबीयत ठीक नहीं है. हालांकि अब उनकी हेल्थ अपडेट पर बवाल मचा है. कांबली की पत्नी ने हेल्थ अपडेट पर बयान दिया है.

Cricket News - 2026-04-17T172034.094
1 / 6

विनोद की पत्नी ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया और बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं. कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने अपनी बातचीत में कहा "भगवान की कृपा से विनोद ठीक हैं. मुझे नहीं पता कि उनके स्वास्थ्य के बारे में गलत जानकारी कौन दो रहा है?  

विज्ञापन

विनोद कांबली की पत्नी ने दिया अपडेट

विनोद कांबली की पत्नी ने दिया अपडेट2 / 6

उन्होंने आगे कहा "कर्ली को लगभग 18 महीने पहले ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब से उनके मस्तिष्क में रक्त का थक्का जमा हुआ है. उनकी याददाश्त कमजोर है. उन्हें बातें याद रहती हैं और फिर वे भूल जाते हैं. यह सब उनके मस्तिष्क में जमे रक्त के थक्के के कारण है.

विज्ञापन

कांबली अब छड़ी पकड़कर चलते हैं

कांबली अब छड़ी पकड़कर चलते हैं3 / 6

कांबली की पत्नी ने आगे बताया कि वह कभी कभी सिगरेट पी लेते हैं और उन्होंने शराब पीना भी छोड़ दिया है. कांबली का इलाज न्यूरोसर्जन डॉक्टर आदिल छागला कर रहे हैं. डॉक्टर उनकी सेहत में लगे रहते हैं. कांबली अब छड़ी पकड़कर चलते हैं.

बचपन के दोस्त कर रहे हैं मदद

बचपन के दोस्त कर रहे हैं मदद4 / 6

इसके अलावा एंड्रिया हेविट ने बताया कि कांबली के करीबी दोस्त उनकी मदद कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है. इस ग्रुप का हिस्सा सचिन तेंदुलकर भी हैं, जो उनके बचपन के दोस्त हैं.

विज्ञापन

1991 में किया डेब्यू

1991 में किया डेब्यू5 / 6

कांबली ने भारत के लिए 1991 में वनडे मैच के जरिए डेब्यू किया था. उन्होंने 17 टेस्ट मैच में 54.20 की औसत के साथ 1084 रन बनाए हैं. इसके अलावा 104 वनडे मैच में उन्होंने 32.59 की औसत के साथ 2477 रन बनाए हैं.

साल 2004 में खेला आखिरी प्रोफेशनल क्रिकेट

साल 2004 में खेला आखिरी प्रोफेशनल क्रिकेट6 / 6

कांबली ने भारत के लिए आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच साल 2000 में खेला था. इसके अलावा उन्होंने आखिरी फर्स्ट क्लास मैच मध्यप्रदेश के खिलाफ मुंबई के लिए साल 2004 में खेला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन