Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से ओवल में खेला जा रहा है। 2 अगस्त को मुकाबले का तीसरा दिन है। भारतीय टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट गंवा चुकी थी। तीसरा दिन भारतीय टीम के लिए अहम है। ऐसे में रोहित शर्मा भी टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए ओवल पहुंच गए हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
रोहित शर्मा पहुंचे ओवल
टीम इंडिया को सीरीज 2-2 से बराबर करने के लिए ओवल टेस्ट मैच जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में भारतीय टीम एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रही है। तीसरे दिन पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा भी ओवल पहुंचे। वह टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंचे हैं। बता दें कि रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ही टेस्ट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इसके बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट को अलविदा कह दिया था।
ऐसा है मैच का हाल
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 224 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन बनाए। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 39.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना चुकी है। जायसवाल 82 रनों पर नाबाद हैं, जबकि आकाशदीप भी अर्धशतक बना चुके हैं। वह 51 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम के पास फिलहाल 133 रनों की बढ़त है। तीसरे दिन को भारतीय टीम अपने नाम करना चाहेगी और इंग्लैंड को बड़ा लक्ष्य देना चाहेगी। शुभमन गिल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर का बल्लेबाजी करना अभी बाकी है। अब तक खेले गए 4 टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 2 जीत हासिल की है, जबकि भारत ने 1 मुकाबला जीता है। वहीं मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ था।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
50 mins agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
1 hr agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
2 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
3 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
3 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
4 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
4 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines