Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

MI vs LSG: जो कोई भारतीय नहीं कर पाया, वो मुकाम हासिल करेंगे रोहित शर्मा! वानखेड़े बनेगा ऐतिहासिक पल का गवाह

Rohit Sharma MI vs LSG: रोहित शर्मा के पास लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।

Author
Shubham Mishra Updated: Apr 27, 2025 11:17
Rohit Sharma

Rohit Sharma MI vs LSG: रोहित शर्मा फॉर्म में लौट चुके हैं। हिटमैन ने लगातार दो अर्धशतक जड़कर विपक्षी गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हिटमैन ने 46 गेंदों में 70 रन की धांसू पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान रोहित ने 8 चौके और तीन गगनचुंबी सिक्स जमाए। रोहित अपनी इस फॉर्म को अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान के पास वो मुकाम हासिल करने का मौका होगा, जहां अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है।

रोहित रचेंगे इतिहास

रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में अब तक 295 सिक्स लगा चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में हिटमैन अभी दूसरे नंबर पर काबिज हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान इस लीग में 295 छक्के लगा चुके हैं। रोहित लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में अगर 5 सिक्स लगाने में सफल रहते हैं, तो वह इंडियन प्रीमियर लीग में 300 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित के बाद इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम दर्ज है, जो इस लीग में 283 सिक्स लगा चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। यूनिवर्स बॉस इंडियन प्रीमियर लीग में 357 सिक्स जड़ चुके हैं।

---विज्ञापन---

फॉर्म में लौट चुके हैं हिटमैन

शुरुआती 7 मैचों में बुरी तरह से फ्लॉप रहने के बाद रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहली बार इस सीजन फॉर्म में दिखाई दिए। हिटमैन ने सीएसके के खिलाफ 45 गेंदों पर 4 चौके और 6 सिक्स की मदद से 76 रन ठोके। इसी फॉर्म को रोहित सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी जारी रखा। हिटमैन ने 46 गेंदों में 70 रन की धांसू पारी खेली। रोहित का फॉर्म में लौटना मुंबई इंडियंस के लिए राहत भरी खबर है। मुंबई ने पिछले चार मैचों में लगातार जीत का स्वाद चखा है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में एमआई ने आईपीएल 2025 में खेले 9 मैचों में से 5 में जीत का स्वाद चखा है, जबकि 4 में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है।

First published on: Apr 27, 2025 11:17 AM

संबंधित खबरें