Rohit Sharma: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों आईपीएल 2026 में धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी मैच में तबाड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम किरदार प्ले किया. अब रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज है. रोहित शर्मा अब टीवी पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसका टीजर भी रिलीज हो गया. फैंस इसे खासा पसंद कर रहे हैं.
रिलीज हुआ टीजर
शुक्रवार 8 मई को सोनी टीवी और सोनी लीव ने एक टीजर जारी किया, जिसमें रोहित शर्मा को दिखाया गया है. इस वीडियो में रोहित शानदार एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. टीजर में रोहित शर्मा ने कहा कि जब मेरा शो टीवी पर आएगा तो धूम मचेगी. यानी हिटमैन ने साफ कर दिया है कि वह टीवी पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. हालांकि शो का नाम क्या होगा और हिटमैन किस किरदार में नजर आएंगे? इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. उम्मीद जताई जा रही है कि सोनी टीवी जल्द ही इस बारे में आधिकारिक घोषणा जारी करेगी. फैंस रोहित शर्मा की नई पारी देखने के लिए बेकरार हैं.
पिछले साल लिया था संन्यास
रोहित शर्मा फिलहाल भारत के लिए केवल वनडे खेलते हैं. उनकी नजरें वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को खिताब जिताने के बाद उन्होंने टी-20आई से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बाद आईपीएल 2025 के दौरान ही हिटमैन ने टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान किया था. आईपीएल 2026 में वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अब तक खेले गए 5 मैच में हिटमैन 2 अर्धशतक बना चुके हैं. रोहित के बल्ले से अब तक 78, 35, 5, 19*, और 84 रनों की पारी निकली है. हैमस्ट्रींग की समस्या की वजह से वह मुंबई इंडियंस के लिए 5 मैच नहीं खेल पाए थे. लेकिन 21 दिनों के बाद वापसी करते हुए उन्होंने एलएसजी के खिलाफ 84 रनों की पारी खेली थी.
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
1 hr agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
1 hr agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
2 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
4 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
5 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines