IND vs AUS: रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को LIVE मैच में लगाई फटकार, छोटी गलती पड़ी भारी

Rohit Sharma: ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा युवा खिलाड़ी पर भड़क उठे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

IND vs AUS (53)
विज्ञापन

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। 14 दिसंबर से सीरीज का तीसरा मैच गाबा के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान रोहित शर्मा युवा तेज गेंदबाज आकाशदीप पर भड़क उठे। उन्होंने लाइव मैच में तेज गेंदबाज को फटकार लगा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा ने लगाई फटकार

दरअसल, तीसरे दिन भारतीय टीम को जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करना था। ऐसे में आकाशदीप ने अपने ओवर में बल्लेबाजी कर रहे एलेक्स कैरी को काफी दूर गेंद डाल दी, ये गेंद चार रन में तब्दील हो जाती लेकिन ऋषभ पंत ने डाइव मारकर टीम के लिए रन बचा लिए। आकाश की खराब गेंदबाजी देखकर रोहित शर्मा ने उन्हें बीच मैदान पर ही फटकार लगा दी। रोहित युवा खिलाड़ी पर चिल्ला उठे और गुस्से से उनकी तरफ देखकर इशारा भी किया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

ये पहला मौका नहीं है, जब रोहित शर्मा अपने युवा खिलाड़ियों पर गुस्सा होते हुए नजर आए। इससे पहले भी वह अपने साथी खिलाड़ियों को समझाते हुए और उनपर गुस्सा करते हुए नजर आ चुके हैं।

सीरीज की बात करें तो अब तक खेले गए 2 मैचों में भारत और ऑस्ट्रेलिया 1-1 से बराबर है। तीसरा मुकाबला अपने नाम करने वाली टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बना लेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए रोहित एंड कंपनी को बचे हुए तीनों ही मैच जीतने जरूरी हैं। एक हार भी टीम इंडिया को भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन

तीसरे मैच में खुली पोल

ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजी विभाग की पोल खुल गई। जहां ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रनों का विशाल स्कोर बनाया तो वहीं भारतीय टीम 17 ओवर में ही 4 मुख्य बल्लेबाजों को गंवा चुकी है। भारत ने यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया है। क्रीज पर रोहित और केएल राहुल नाबाद हैं। चौथे दिन दोनों से खासा उम्मीदें हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ