हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच मिस कर सकता है यह स्टार खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया दौरे के आागाज से पहले ही टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में से कोई एक टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं।

विज्ञापन
Kohli Rohit

Rohit Sharma IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के आागाज से पहले ही टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में से कोई एक टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित पहला या दूसरा कौन सा टेस्ट मैच मिस करेंगे, यह अभी तक क्लियर नहीं है। बताया जा रहा है कि हिटमैन निजी कारणों के चलते एक टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे और उन्होंने इस बात की जानकारी बीसीसीआई को दे दी है।

रोहित मिस कर सकते हैं एक टेस्ट

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला या फिर दूसरा टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं। पीटीआई के साथ बातचीत करते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया है, “स्थिति अभी पूरी तरह से क्लियर नहीं है। यह समझा जा रहा है कि रोहित ने बीसीसीआई को बताया है कि वह निजी कारणों के चलते सीरीज का पहला या फिर दूसरा टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं। हालांकि, अगर निजी मामला सीरीज के आगाज से पहले सुलझ जाता है, तो वह पांचों टेस्ट खेल सकते हैं।”

रोहित की कप्तानी और बल्लेबाजी को देखते हुए यह टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं है। टेस्ट क्रिकेट में इन दिनों हिटमैन का बल्ला जमकर बोल रहा है और उनको ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच खूब रास आएगी।

विज्ञापन

रोहित के कवर हो सकते हैं अभिमन्यु

रोहित शर्मा अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच मिस करते हैं, तो उनके कवर के तौर पर इनफॉर्म बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में जगह दी जाएगी। हिटमैन की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल और केएल राहुल में से किसी एक को पारी का आगाज करने भी मौका मिल सकता है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में होनी है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में 6 दिसंबर से खेला जाएगा। वहीं, ब्रिस्बेन तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा, जिसकी शुरुआत 18 दिसंबर से होगी। मेलबर्न में चौथा टेस्ट 30 दिसंबर से खेला जाएगा, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी के मैदान पर 7 जनवरी से होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola