IND vs NZ: रोहित शर्मा का बड़ा कारनामा, सचिन-धोनी के क्लब में मारी एंट्री
Rohit Sharma Record In ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मैच में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला. वह बड़ी पारी नहीं खेल सके. आज रोहित अच्छी लय में भी नजर नहीं आए और उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की. बावजूद इसके रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.
Rohit Sharma Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दूसरे मैच में खासा कमाल नहीं कर सके. वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए. इसके बाद भी हिटमैन ने बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया. उन्होंने एशियाई सरजमीं पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.
सचिन विराट के क्लब में रोहित की एंट्री
दरअसल, रोहित शर्मा अब वनडे में एशियाई सरजमीं पर 7 हजार रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित से पहले ये उपलब्धि एमएस धोनी ने हासिल की थी. उन्होंने वनडे में एशियाई सरजमीं पर 7,103 रन बनाए हैं. वहीं अब रोहित शर्मा ने भी 7,019 रन के साथ लिस्ट में एंट्री मार ली है.
एशियाई सरजमीं पर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 12,067 रन बनाए हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 9,121 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर सनत जयसूर्या हैं, जिनके बल्ले से 8,448 रन निकले हैं.
धीमी पारी खेलकर आउट हुए हिटमैन
रोहित शर्मा आमतौर पर तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की और 38 गेंदों का सामना करते हुए महज 24 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान 4 चौके अपने नाम किए. इससे पहले रोहित ने पहले वनडे मैच में 29 गेंदों में 26 रन बनाए थे.
भारतीय टीम 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बना पाई है. टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 53 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्का की मदद से 56 रन बनाए. इसके अलावा केएल राहुल ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली. उनके बल्ले से 92 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्का की मदद से 112 रन निकले. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 285 रन बनाने होंगे.
विज्ञापन
एशियाई सरजमीं पर ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज