Rishabh Pant: 27 अप्रैल को डबल हेडर में पहला मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ जायंट्स के बीच खेला गया था। मुंबई ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच को 54 रनों से अपने नाम कर लिया। मुंबई की ओर से रियान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया। लखनऊ को मिली करारी शिकस्त के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हार का असली कारण बताया है। साथ ही मुबंई की तारीफ भी की है।
कप्तान पंत का बड़ा बयान
ऋषभ पंत ने हार के बाद कहा कि यह फैसला हमारे लिए एक टीम के तौर पर सही था कि हम पहले गेंदबाज़ी करें, क्योंकि हमें अपनी बल्लेबाज़ी पर पूरा भरोसा है। हम चाहते थे कि गेंदबाज़ों को भी सबसे अच्छी परिस्थितियाँ मिलें, लेकिन आज का दिन हमारे लिए अच्छा नहीं रहा। दूसरी टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेला, और हमें उन्हें इसका श्रेय देना चाहिए बजाय इसके कि हम खुद पर सवाल उठाएं। टीम के प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन हम इसे समझते हैं, क्योंकि हमें सही समय पर ब्रेक मिला है। जब टीम अच्छा खेल रही हो, तो आपको धैर्य रखना होता है। हर बार किसी एक खिलाड़ी को बाहर करना सही तरीका नहीं है। उसे चोट के बाद वापसी करते देखना बहुत अच्छा लगा। पहले मैच में वह अपनी लय वापस पाने की कोशिश कर रहा था, और यह साफ दिखा। उम्मीद है अगली बार वह और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने कमाल कर दिया। सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने 32 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने निराश किया। वह 5 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने इस मैच में 4 हजार आईपीएल रन भी पूरे किए। मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए थे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। मिचेल मार्श ने 24 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 11 गेंदों में 9 रन बनाए। लखनऊ को 18 रन पर ही पहला झटका लगा। इसके बाद निकोलस पूरन ने 15 गेंदों में 27 रन बनाए। वहीं आयुष बदोनी ने भी 22 गेंदों में 35 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था। लखनऊ 20 ओवर में 161 रनों पर सिमट गई।
संबंधित खबरें
U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
12 mins agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
2 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट, कप्तान श्रेयस अय्यर भी हुए फेल
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines