Rishabh Pant Six: पर्थ के मैदान पर पहले टेस्ट में टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। कंगारू तेज गेंदबाजों की घातक बॉलिंग के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम महज 150 रन बनाकर ढेर हो गई। हालांकि, विकेटों के पतझड़ के बीच पंत ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से रंग जमाया। पंत के बल्ले से 37 रन की दमदार पारी निकली। छोटी मगर कारगर इनिंग के दौरान भारतीय विकेटकीपर अपने एक शॉट से महफिल लूट ले गया। पैट कमिंस के खिलाफ लगाए गए पंत के सिक्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
पंत ने लूटी महफिल
विराट कोहली के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे ऋषभ पंत ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। एक छोर से लगातार गिर रहे विकेटों के बीच पंत ने अपनी शानदार बैटिंग जारी रखी। पंत को नीतीश रेड्डी का अच्छा साथ मिला और दोनों ने सातवें विकेट के लिए मिलकर 48 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप के दौरान पंत ने पैट कमिंस के खिलाफ ऐसा शॉट लगाया, जिसे देखकर पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम भी हैरान रह गई।
कमिंस की गेंद पर पंत ने घुटने टेके और बॉल को विकेटकीपर के ऊपर से सिक्स के लिए निकाल दिया। इस शॉट को खेलते हुए पंत जमीन पर गिर गए, लेकिन बॉल को डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने में सफल रहे। हालांकि, पंत अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 37 रन बनाने के बाद पैट कमिंस की गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथों में कैच देकर चलते बने।
भारतीय बैटिंग ऑर्डर हुआ फ्लॉप
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो पर्थ टेस्ट की पहली पारी में भी जारी रहा। यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, शुभमन गिल की जगह टीम में शामिल किए गए देवदत्त पडिक्कल भी बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके और 23 गेंदों का सामना करने के बाद जीरो पर आउट हुए। विराट कोहली ने एक बार फिर निराश किया और 5 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बने। वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरैल भी सस्ते में चलते बने। टीम की ओर से नीतीश रेड्डी ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि पंत ने 37 रन का योगदान दिया। भारत की पूरी टीम 150 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
32 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines