हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: गुलाटी मारने की जिद पर अड़े रहे सुनील गावस्कर, ऋषभ पंत ने नहीं मानी बात, देखें वीडियो

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में भी शतक जमाया। हालांकि उन्होंने गुलाटी वाला सेलिब्रेश नहीं किया, जबकि स्टैंड से सुनील गावस्कर उन्हें गुलाटी सेलिब्रेशन करने का इशारा कर रहे थे।

विज्ञापन

Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। ऋषभ पंत ने पहली पारी में शतक जड़ा था। इसके बाद गुलाटी मारकर जश्न मनाया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी शानदार शतक जड़ा और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह एक टेस्ट मैच में 2 शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए। हालांकि दूसरी पारी में शतक लगाकर पंत ने गुलाटी मारकर सेलिब्रेट नहीं किया। जबकि सुनील गावस्कर ने उन्हें कई बार गुलाटी मारने के लिए कहा।

सुनील गावस्कर की नहीं मानी बात

पंत ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने चौके और छक्के की बारिश भी की। दूसरी पारी में पंत अपने अर्धशतक के बाद आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने तेज बल्लेबाजी कर अपना शतक भी पूरा किया। पंत के शतक के बाद फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वह गुलाटी मारकर सेलिब्रेट करेंगे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। स्टैंड में खड़े सुनील गावस्कर भी पंत को लगातार गुलाटी मारने का इशारा कर रहे थे। लेकिन पंत ने उनकी नहीं सुनी। पंत ने इशारों ही इशारों में बाद में गुलाटी मारने के लिए कहा। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पंत का शानदार शतक

पंत ने पहली पारी में 178 गेंदों में 134 रन बनाए थे। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 140 गेंदों में 118 रनों की पारी खेली। अपनी दूसरी पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए। हालांकि वह शोएब बशीर का शिकार हो गए।

विज्ञापन

पंत पर किया था कटाक्ष

दरअसल, भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल रही थी। चौथे मैच में पंत गैर जिम्मेदराना शॉट खेलकर आउट हुए थे। इस दौरान कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने पंत के शॉट को स्टूपिड, स्टूपिड, स्टूपिड तक कह दिया था। हालांकि इसके बाद पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच की पहली पारी में शतक जमाया, तब गावस्कर ने पंत को सुपर-सुपर-सुपर बताया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola