Rishabh Pant Ranji Trophy: दिल्ली रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले के लिए अपनी टीम का ऐलान 17 जनवरी को करेगी। ऋषभ पंत इस अहम मुकाबले में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। माना जा रहा दिल्ली टीम की बागडोर इस मुकाबले के लिए पंत के हाथों में ही होगी। हालांकि, विराट कोहली रणजी के रण में उतरेंगे या नहीं, इस पर अभी तक कोई अपडेट नहीं मिल सका है। पंत और कोहली दोनों का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कुछ खास नहीं रहा था। पंत ने फिर भी कुछ अच्छी पारियां खेली थीं, लेकिन विराट पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म दिखाई दिए थे। सीरीज खत्म होने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने सीनियर प्लेयर्स को रणजी खेलने की सलाह दी थी।
पंत कर सकते हैं कप्तानी
दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के एक सीनियर अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया, “कल दोपहर में सिलेक्शन मीटिंग होनी है और ऐसा माना जा रहा है कि ऋषभ पंत सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम के कप्तान होंगे।” डीडीसीए के प्रेसिडेंट रोहन जेटली ने इस बात को कंफर्म किया था कि पंत रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।
हर्षित राणा का नाम भी लिस्ट में था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में चुना गया है, जिसके चलते वह अब इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। विराट कोहली पर अब तक कोई अपडेट नहीं मिल सका है। कोहली अपनी खराब फॉर्म की वजह से लगातार सवालों के घेरे में हैं।
संघर्ष कर रही है दिल्ली
रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की हालत कोई बहुत अच्छी नहीं है। टीम के 5 मैचों में 14 ही पॉइंट हैं। दिल्ली को अगर नॉकआउट में जगह बनानी है, तो टीम को सौराष्ट्र और रेलवे के खिलाफ होने वाले मैच में जोरदार खेल दिखाना होगा। पंत के आने से टीम का बैटिंग ऑर्डर यकीनन मजबूत होगा। दिल्ली की टीम ग्रुप-डी में मौजूद है, जहां 19 पॉइंट के साथ तमिलनाडु अभी टॉप पर काबिज हैं, जबकि चंडीगढ़ दूसरे नंबर पर है।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
20 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
31 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
41 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines